{"_id":"579aefec4f1c1bc06121f6af","slug":"ug-sesion-start-in-central-univercity","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल यूनिवर्सिटी में यूजी सेशन शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में यूजी सेशन शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के सैनिक कालोनी स्थित अस्थायी अकादमिक ब्लाक में वीरवार से अंडर ग्रेजुएट सेशन का आगाज किया गया। इसमें फ्रेशर विद्यार्थियों से पहचान परिचय के साथ उनमें अकादमिक किट वितरित की गई। यूनिवर्सिटी में पहली बार करवाए जा रहे पांच वर्षीय यूजी कोर्सों में विद्यार्थियों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलोजी और बाटनी में मौका दिया जाएगा।
पहले दिन यूजी कोर्सों के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। कुलपति प्रो. अशोक आइमा ने कहा कि फ्रेशर विद्यार्थी हमारे लिए पांच साल के प्रोग्राम के अंबेसडर हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से उन्हें नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी देश में एकमात्र ऐसी यूनिवर्सिटी है, जिसने यूजी में प्रमुख विषयों को शुरू किया है। अकादमिक कोआर्डिनेटर प्रो. लोकेश वर्मा ने कहा कि फ्रेशर विद्यार्थी कक्षा के भीतर और बाहर पूरी तरह से अनुशासन कायम रखेंगे।
विज्ञापन
उन्हें अकादमिक के साथ अन्य गतिविधियों में आगे आने का मौका दिया जाएगा। फिजिक्स के एचओडी प्रो. एसके खोसा ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए यूजी कोर्सों को शुरू करवाने के साथ यह ऐतिहासिक दिन है।
यहां विद्यार्थियों को प्रमुख विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका दिया गया है। इस दौरान प्रो. शर्मा, प्रो. एनके त्रिपाठी, डा. डीएल चौधरी, प्रो. एसडी शर्मा, डा. श्वेतांबरी, डा. एयाज परे आदि मौजूद रहे।