फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Today's the last day of the online application for BOPII

बीओपीईई: आनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन 

Mon, 20 Jun 2016 05:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 20 Jun 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
Today's the last day of the online application for BOPII
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो

रियासत में 31 जुलाई को एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए हो रहे कामन एंट्रेंस टेस्ट के लिए करीब सोलह हजार आवेदन आ चुके हैं। जेएंडके बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बीओपीईई) की ओर से करवाई जा रही इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सोमवार को अंतिम दिन रहेगा। 

विज्ञापन


जम्मू संभाग में इंटरनेट सेवा बंद रहने से निर्धारित 17 जून से आनलाइन आवेदन को बढ़ाकर 20 जून तक किया गया है। इस टेस्ट में एक ही दिन सुबह फिजिक्स व कमेस्ट्री और दोपहर के सत्र में बायो की परीक्षा आयोजित होगी। बोर्ड के चेयरमैन जीएच तांत्रे ने बताया कि आनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संपन्न होने के साथ एडमिट कार्ड जारी करने पर काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


पिछले माह बोर्ड की ओर से इंजीनियरिंग सहित अन्य विषयों के लिए कामन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन, इसमें हजारों मेडिकल के उम्मीदवार भी बैठ गए थे। इस परीक्षा में अधिकांश ऐसे मेडिकल उम्मीदवार शामिल हुए, जिन्होंने पूरी तैयारी नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की ओर से नीट पर राहत मिलने के बाद इस साल बोर्ड की ओर से सरकारी सीटों के लिए एमबीबीएस और बीडीएस की परीक्षा आयोजित की जा रही है। बोर्ड की ओर से उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए करीब दो माह का समय दिया गया है। कुछ सौ सीटों के लिए कांटे की टक्कर रहेगी। आवेदन प्रक्रिया के बाद उम्मीदवार परीक्षा की तैयारियां में जुट गए हैं। 


मैनेजमेंट सीटें नीट के तहत भरी जाएंगी
इस साल निजी कालेजों की एमबीबीएस और बीडीएस की मैनेजमेंट सीटें नीट के तहत भरी जाएंगी। बीओपीईई के चेयरमैन जीएच तांत्रे ने बताया कि सरकारी सीटों के लिए सीईटी आयोजित की जा रही है। लेकिन निजी कालेजों की मैनेजमेंट सीटों के लिए नीट के तहत उम्मीदवारों को क्वालीफाई करना होगा। मसलन एस्काम (आचार्य श्री चंद्र कालेज आफ मेडिकल साइंस) में आधी सीटें सरकारी और आधी मैनेजमेंट की हैं। जिससे मैनेजमेंट की सीटें नीट के तहत भरी जाएंगी। यह व्यवस्था अन्य निजी कालेजों की मैनेजमेंट सीटों पर भी लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed