{"_id":"5e5b735f8ebc3ef4087c4753","slug":"third-convocation-of-jammu-medical-college-gold-medal-to-six-mbbs-toppers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू मेडिकल कॉलेज का तीसरा दीक्षांत समारोहः छह एमबीबीएस टॉपरों को गोल्ड मेडल, 92 को डिग्रियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू मेडिकल कॉलेज का तीसरा दीक्षांत समारोहः छह एमबीबीएस टॉपरों को गोल्ड मेडल, 92 को डिग्रियां
Sun, 01 Mar 2020 02:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
जम्मू मेडिकल कॉलेज दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के तीसरे दीक्षांत समारोह में शनिवार को वर्ष 2018-19 बैच के 92 युवा डॉक्टरों को डिग्रियां प्रदान की गईं। अकादमिक स्तर पर छह टॉपरों को गोल्ड मेडल दिए गए। इसके अलावा आठ डिस्टिंक्शन होल्डरों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। करियर की शुरुआत कर रहे युवा डॉक्टरों को मानवता की सेवा करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
जीएमसी के सभागार में शनिवार सुबह जम्मू विश्वविद्यालय के नियमों के मुताबिक दीक्षांत समारोह की प्रक्रिया शुरू की गई। जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज कुमार धर ने दीक्षांत समारोह को शुरू करवाने की अनुमति दी। इस बीच सभागार में अकादमिक रैली निकाली गई। इसमें सभी विभागों के एचओडी और फैकल्टी सदस्यों ने शिरकत की। इसके बाद मंच पर काले गाउन में पहुंचे युवा डॉक्टरों को बारी-बारी डिग्रियां दी गईं।
विज्ञापन
इसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और डिस्टिंक्शन होल्डरों को मेडल व प्रमाणपत्र दिए गए। इसमें माइक्रोबायोलाजी की किरण आनंद को ओवरऑल मेरिट में टाप करने पर गोल्ड मेडल दिया गया। उन्हें डिस्टिंक्शन में भी रहने पर मेडल और प्रमाणपत्र मिला। इसी तरह दूसरे स्थान पर रहने वाली सूभन्य महाजन को गोल्ड मेडल और पैथालोजी व माइक्रोबायोलाजी में डिस्टिंक्शन पर मेडल व प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा रिया चौधरी (मेडिसन), अनीश उप्पल (सर्जरी) को गोल्ड मेडल मिले। विदुषि भट्ट को अबस्ट. एंड गायनी, पेडियाट्रिक में दो गोल्ड और डिस्टिंक्शन पाने पर मेडल और प्रमाणपत्र मिला। डिस्टिंक्शन पाने वाले विद्यार्थियों में आशीष महाजन, अर्शी पट्टू, हिमानी बडियाल, किरण आनंद (सभी माइक्रोबायोलाजी से), रुपाली मंगोत्रा, रिया चौधरी (बायो केमिस्ट्री) रहे।
मुख्य अतिथि एलजी के सलाहकार केके शर्मा ने विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया, जबकि वीसी प्रो. एमके धर ने डिग्रियां प्रदान कीं। जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. सुनंदा रैना ने कॉलेज की अकादमिक व अन्य दूसरी उपलब्धियों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की।
मुख्य अतिथि एलजी के सलाहकार केके शर्मा ने विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया, जबकि वीसी प्रो. एमके धर ने डिग्रियां प्रदान कीं। जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. सुनंदा रैना ने कॉलेज की अकादमिक व अन्य दूसरी उपलब्धियों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की।