फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The last date for online application tomorrow

जम्मू विश्वविद्यालय में आनलाइन आवेदन का अंतिम दिन कल

Thu, 23 Jun 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 23 Jun 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
The last date for online application tomorrow
विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पंजीकरण - फोटो : Demo Pic.
जम्मू विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कालेजों में बीए/बीएससी/बीकाम (जनरल)/बीबीए/बीसीए कोर्स (समर जोन) के पहले सेमेस्टर के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया को बढ़ाकर 24 जून तक किया गया है।
विज्ञापन


इसके  बाद 27 जून को पहली कट आफ मेरिट जारी की जाएगी। दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों की सहूलियत और संभाग में इंटरनेट सेवा बंद रहने के कारण यह फैसला लिया गया है। अब तक संभाग भर में 32000 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


जीजीएम साइंस कालेज के नोडल प्रिंसिपल डा. अजीत अंग्राल ने बताया कि 26 जून तक सूची को तैयार कर लिया जाएगा। इसके अगले दिन दाखिले शुरू किए जाएंगे। कालेज प्रशासनों को इसके लिए सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। पहली कट आफ मेरिट जारी होने के साथ मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को कालेज में पहला कदम रखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पहले 24 जून को पहली कट आफ मेरिट जारी की जानी थी, लेकिन आनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से इसे आगे किया गया है। महिला कालेज गांधीनगर में सबसे अधिक अब तक करीब पांच हजार से आवेदन आ चुके हैं, जबकि कालेज में करीब दो हजार ही सीटें हैं, जिससे साफ है कि कालेज लाइफ के लिए विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी।

प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी ने बताया कि संभाग में सबसे अधिक आवेदन उनके कालेज में ही आए हैं। इससे सूची तैयार करने में भी थोड़ा समय लगेगा। कट आफ मेरिट के जारी होने के साथ दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें मेरिट के आधार पर पहली सूची में शामिल छात्राओं को प्रमुख विषयों को पाने का मौका मिलेगा।

इसी तरह महिला कालेज परेड में भी दाखिले के लिए कई प्रबंध किए गए हैं। इसमें आनलाइन के साथ छात्राओं के कालेज में भी आवेदन लिए गए। प्रिंसिपल डा. रेणु गोस्वामी ने बताया कि आनलाइन प्रक्रिया संपन्न होने के साथ कट आफ मेरिट तैयार की जाएगी। इस बार यूजीसी की ओर से विद्यार्थियों के लिए कई नए विषय भी शुरू किए जा रहे हैं।

इसके अलावा कंबिनेशन विषयों में विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। इसी तरह शहर के अन्य कालेजों में एमएएम, जीजीएम साइंस कालेज, कामर्स कालेज, डिग्री कालेज पलोड़ा आदि में भी हजारों विद्यार्थियों ने आनलाइन आवेदन किया है।


बीए/बीएससी/बीकाम सेमेस्टर के लिए जेके स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन और दूसरे मान्यता प्राप्त स्कूलों से बारहवीं (सभी विषय) में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी दाखिला प्रक्रिया के लिए योग्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed