{"_id":"5b6717654f1c1b61508b73bd","slug":"students-scored-65-in-neet-can-apply-in-medical-studies-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर नीट में 65 तक है स्कोर तो मेडिकल की पढ़ाई के लिए यहां करें अप्लाई, 10 दिन में कराना होगा पंजीकरण ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अगर नीट में 65 तक है स्कोर तो मेडिकल की पढ़ाई के लिए यहां करें अप्लाई, 10 दिन में कराना होगा पंजीकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 05 Aug 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने नीट (यूजी) में 65 तक स्कोर किया है तो आयुष या बीपीटी में प्रवेश का मौका है। आयुष मंत्रालय ने बीते साल नीट के जरिये आयुष प्रवेश की गाइड लाइन जारी की थी, जिसमें यह दाखिले नीट की मेरिट के आधार पर किए जाने के लिए कहा गया था। इच्छुक छात्र 8 से 18 अगस्त तक इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और आयुष की सीटें भरी जाएंगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशंस (जेकेबीओपीईई) के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएल गुप्ता के अनुसार अभ्यर्थियों को अपने नीट (यूजी) स्कोर कार्ड, 10+2 का अंक पत्र, स्टेट सब्जेक्ट सर्टिफिकेट, जन्म तिथि प्रमाण-पत्र (10वीं की मार्क्सशीट) भी ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। जो अभ्यर्थी पहले से नीट (यूजी) प्रवेश को रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, उन्हें फिर से यह प्रक्रिया दोहराने की जरूरत नहीं है।