फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   students scored 65 in neet can apply in medical studies in jammu kashmir

अगर नीट में 65 तक है स्कोर तो मेडिकल की पढ़ाई के लिए यहां करें अप्लाई, 10 दिन में कराना होगा पंजीकरण

Sun, 05 Aug 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 05 Aug 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
students scored 65 in neet can apply in medical studies in jammu kashmir
फाइल
अगर आपने नीट (यूजी) में 65 तक स्कोर किया है तो आयुष या बीपीटी में प्रवेश का मौका है। आयुष मंत्रालय ने बीते साल नीट के जरिये आयुष प्रवेश की गाइड लाइन जारी की थी, जिसमें यह दाखिले नीट की मेरिट के आधार पर किए जाने के लिए कहा गया था। इच्छुक छात्र 8 से 18 अगस्त तक इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और आयुष की सीटें भरी जाएंगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशंस (जेकेबीओपीईई) के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएल गुप्ता के अनुसार अभ्यर्थियों को अपने नीट (यूजी) स्कोर कार्ड, 10+2 का अंक पत्र, स्टेट सब्जेक्ट सर्टिफिकेट, जन्म तिथि प्रमाण-पत्र (10वीं की मार्क्सशीट) भी ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। जो अभ्यर्थी पहले से नीट (यूजी) प्रवेश को रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, उन्हें फिर से यह प्रक्रिया दोहराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed