{"_id":"607132bee8ac10110d1be695","slug":"students-of-iim-jammu-receiving-degrees-from-the-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति से डिग्रियां पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, आदित्य और आशीष को चेयरमैन गोल्ड मेडल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उपराष्ट्रपति से डिग्रियां पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, आदित्य और आशीष को चेयरमैन गोल्ड मेडल
Sat, 10 Apr 2021 10:38 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
आईआईएम जम्मू
देश के उप-राष्ट्रपति के हाथों डिग्री हासिल करना हर किसी विद्यार्थी का सपना होता है और यह सपना शुक्रवार को आईआईएम के 148 होनहारों का पूरा हुआ। दो वर्षों के कठिन परिश्रम के बाद हासिल कामयाबी की चमक इन होनहारों के चेहरे पर देखते ही बन रही थी। मौका था आईआईएम जम्मू के तीसरे और चौथे दीक्षांत समारोह का।
विज्ञापन
शुक्रवार को कन्वेंशन हॉल जम्मू में आयोजित समारोह में 2018-20 और 2019-21 के मेधावियों को एमबीए की डिग्रियों से नवाजा गया। उप-राष्ट्रपति ने इन्हें डिग्रियां देकर उन्हें बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दीक्षांत समारोह में 148 मेधावियों में से दो 2018-19 बैच के आदित्य दोशी और 2019-21 बैच के आशीष मनन को चेयरमैन गोल्ड मेडल से नवाजा गया। अरजब सरकार और जेरिन बैजू को डायरेक्टर सिल्वर मेडल और वर्शा कौशिक और रुचित केवड़िया को चेयरपर्सन एमबी कांस्य मेडल दिया गया।
विज्ञापन
उप-राष्ट्रपति से डिग्रियां पाकर होनहारों के चेहरे खिले उठे। पारंपरिक वेशभूषा में मास्क पहने इन मेधावियों के लिए नौ अप्रैल उनके जीवन के बड़े दिनों में शुमार हो गया। कन्वेंशन सेंटर में हुए इस कार्यक्रम में सिर्फ 200 लोगों को ही प्रवेश दिया गया। कार्यक्रम में आईआईएम के निदेशक बीएस सहाय और संचालन मंडल आईआईएम के अध्यक्ष डॉ. मिलिद कांबले ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन