फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   STUDENTS GOT TRAINING OF CASHLESS TRANSACTIONS

छात्राओं को सिखाया कैशलेस लेन-देन

Wed, 11 Jan 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 11 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
STUDENTS GOT TRAINING OF CASHLESS TRANSACTIONS
डिजी धन मेले का आयोजन - फोटो : demo pic

जम्मू में परेड महिला कालेज परिसर में डिजी धन मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न बैंकों स्टेट बैंक आफ इंडिया, जेएंडके बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों कालेज छात्राओं और स्टाफ ने भाग लिया। मेले का उद्घाटन कालेज की कार्यकारी प्रिंसिपल डा. अरुणा दुबे ने किया।

विज्ञापन


इस मौके पर छात्राओं की ओर से विभिन्न बैंकों में खाते खोलने के लिए फार्म भरे। बैंकों की ओर से वहीं पर छात्राओं के खाते खोले गए। इस दौरान जेएंडे बैंक अधिकारियों ने कैशलेस लेन-देन के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी, जिसमें डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेन-देन, यूपीआई, जेके बैंक मोबाइल ऐप से कैसे लेन-देन हो सकता है, के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


इसी प्रकार स्टेट बैंक और अन्य बैंकों से आए प्रतिनिधियों ने छात्राओं को कैश लेस लेन-देन के बारे में सिखाया। कालेज में डिजी धन को लेकर पोस्टर बनाने और स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता भी करवाई गई। छात्राओं को कालेज कैंटीन में ले जाकर वहां पर कैशलेस खरीदारी करवाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed