फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Students engaged in 'discussion on exam' preparations to meet Prime Minister Modi and ask questions

‘परीक्षा पे चर्चा’ प्रधानमंत्री मोदी से मिलने और सवाल पूछने की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी

Thu, 12 Dec 2019 02:51 PM IST
प्रशांत कुमार करिश्मा चिब, जम्मू
करिश्मा चिब, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 12 Dec 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Students engaged in 'discussion on  exam' preparations to meet Prime Minister Modi and ask questions
परीक्षा पे चर्चा - फोटो : @narendramodi

जम्मू के विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और सवाल पूछने का मौका हासिल करने की तैयारियों में जुट गए हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा’ के तीसरे आयोजन की घोषणा होते ही जम्मू के डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन ने विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारियां स्कूलों में शुरू कर दी हैं। विद्यार्थियों को इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता होगी। इसके विजेता विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने और सवाल पूछने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को पांच थीम में से किसी एक पर ऑनलाइन लिखना होगा। यह थीम हैं- ‘ग्रेटिट्यूड इज ग्रेट’, ‘आपका भविष्य आपकी आकांक्षाओं पर निर्भर करता है’, ‘एग्जामिन दी एग्जाम’, ‘संवैधानिक कर्तव्य’ और शिक्षाविदों और पाठ्येतर गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखना’। यह लेखन 1500 शब्दों से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इस लेखन को जमा करवाते ही विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थी अपने सवाल भी वेबसाइट पर डाल सकते हैं जो प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं।
विज्ञापन


दो बार हो चुकी है ‘परीक्षा पे चर्चा’
इससे पहले ‘परीक्षा पे चर्चा’16 फरवरी 2018 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हो चुकी है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 2000 विद्यार्थियों से बात की थी।  दूसरी ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन 29 जनवरी 2019 को नई दिल्ली में ही किया गया था जिसमें प्रधानमंत्री मोदी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों से रूबरू हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिलेगी इंटरनेट सुविधा

ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हायर सेकेंडरी स्कूलों में आईसीटी लैब, सीईओ ऑफिस, जेडीओ ऑफिस और डायरेक्टोरेट स्कूल एजुकेशन में विद्यार्थियों के लिए फ्री इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाई गई है ताकि इंटरनेट बंद होने की वजह से उन्हें कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
 

हमारी तरफ से सभी सीईओ, डाइट प्रिंसिपल, जेडीओ को आर्डर जारी कर दिया गया है कि वे जल्द से जल्द विद्यार्थियों को इसके बारे में सूचित करें। साथ ही उन्हेें ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार करें ताकि यहां के ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी जम्मू-कश्मीर को रीप्रेजेंट कर सकें। हमारी तरफ से विद्यार्थियों को इंटरनेट सुविधा भी दी जा रही है जहां से वह ऑनलाइन इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थी भी ‘परीक्षा पे चर्चा’ में हिस्सा लेने के लिए इंटरनेट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। - अनुराधा गुप्ता, निदेशक स्कूल एजुकेशन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्वीट किया गया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि परीक्षाएं आ रही हैं और इसके साथ ‘‘परीक्षा पे चर्चा’ भी। तनाव मुक्त परीक्षाओं को सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को एक साथ काम करते रहना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने इसकी वेबसाइट भी अपने ट्वीट के साथ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed