फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   student arrived jammu iit

आईआईटी जम्मू में पहुंचे छात्र, रजिस्ट्रेशन शुरू

Fri, 05 Aug 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 05 Aug 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
student arrived jammu iit
आईआईटी - फोटो : Demo Pic.
आईआईटी जम्मू के उद्घाटन की पलोड़ा स्थित कैंपस में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे नए सत्र का शुभारंभ करेंगे। घाटी में उपजे हालात के चलते इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती नहीं शामिल होंगी।
विज्ञापन


वीरवार को आईआईटी जम्मू का चुनाव करने वाले ज्यादातर अभ्यर्थी कैंपस में पहुंच चुके थे। प्रोफेसर इंचार्ज अनुराग शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को छात्रों का पंजीकरण होगा। इसके साथ ही औपचारिक ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी होगा। रविवार से कक्षाएं सुचारु रूप से शुरू होंगी।
विज्ञापन


पुराने गवर्नमेंट बीएड कालेज में आईआईटी जम्मू का अस्थायी कैंपस बनाया गया है। इसमें स्मार्ट क्लासेज बनाई गई हैं। वीरवार को सभी क्लास रूम में एसी, प्रोजेक्टर तथा स्मार्ट बोर्ड लगाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पहले सत्र के लिए 90 छात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 30-30 छात्र होंगे। इनमें से छह छात्राएं भी हैं। आईआईटी का स्थायी कैंपस जगती (नगरोटा) में 40 हजार वर्ग फीट के दायरे में होगा।

इसमें हास्टल, हाउस क्लास रूम, सेमिनार रूम, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैबोरेटरी, फैकल्टी कार्यालय, कैफेटेरिया होगा। साथ ही वालीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन और क्रिकेट नेट्स भी रहेगा। 


उधर, डिवकाम डा. पवन कोतवाल तथा आईजी दानिश राणा ने दौरा कर तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बैठक कर सुरक्षा, पानी और बिजली आपूर्ति तथा ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने उद्घाटन से पहले सभी कार्यों को मुकम्मल करने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed