{"_id":"577ca1bb4f1c1b93477f9f62","slug":"semester-system-start-in-distance-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: डिस्टेंस एजूकेशन में सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
J&K: डिस्टेंस एजूकेशन में सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय के ओपन डिस्टेंस लर्निंग निदेशालय (डिस्टेंस एजूकेशन) में इस अकादमिक सत्र से सेमेस्टर सिस्टम शुरू किया जा रहा है। स्नातक पहले वर्ष में कालेज की तर्ज पर विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना होगा। कालेजों में यह व्यवस्था दो साल से लागू है।
विज्ञापन
जुलाई के मध्य से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। विभाग के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ ने बताया कि दाखिले के लिए स्टडी सामग्री तैयार की जा रही है। सेमेस्टर सिस्टम से कालेज की तरह विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
कालेजों में स्नातक पहले सेमेस्टर के दाखिले के लिए विद्यार्थियों की खासी भीड़ पहुंच रही है। अब तक कालेजों में दो कट आफ मेरिट जारी हो चुकी हैं। इसमें निर्धारित सीटों का कोटा बचने पर कई कालेजों की ओर से तीसरी कट आफ मेरिट भी जारी की जाती है, लेकिन निर्धारित सीटों का कोटा खत्म होने पर बचे हुए विद्यार्थियों के लिए स्नातक की पढ़ाई के लिए डिस्टेंस एजूकेशन बेहतर विकल्प रहता है।
विज्ञापन
हालांकि इसमें हर आयु वर्ग का व्यक्ति शिक्षा ग्रहण कर सकता है, लेकिन इसमें अधिकांश वही विद्यार्थी शामिल रहते हैं, जिनका मेरिट सूची में नाम नहीं आता है। डिस्टेंस एजूकेशन में बीए और बीकाम के दाखिले किए जाते हैं। इसमें विद्यार्थी को स्टडी सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
इसमें 15 से 20 दिन असाइनमेंट, काउंसिलिंग आदि दी जाती है, लेकिन इस बार परीक्षाओं को सेमेस्टर सिस्टम की तर्ज पर करवाया जाएगा। इसमें छह-छह के अंतराल में स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। अंडर ग्रेजुएट में दाखिले के लिए प्रास्पेक्टस तैयार करवाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार कालेजों में निर्धारित सीटों से कई गुणा अधिक आवेदन आए हैं। इससे साफ है कि इस बार डिस्टेंस एजूकेशन को अधिक संख्या में विद्यार्थी अपनाएंगे।