फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Scholarships for youth

छात्रवृत्ति के लिए युवाओं में होड़

Thu, 01 Sep 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 01 Sep 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
Scholarships for youth
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : Youtube Grab
अमर उजाला फाउंडेशन के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी के नाम पर शुरू की गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2016 पाने के लिए युवाओं ने रुझान दिखाया है। अगस्त के अंत तक आवेदन लेने की प्रक्रिया में अब तक हजारों विद्यार्थियों ने आनलाइन आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को परीक्षा का बेसब्री से इंतजार है। उनका कहना है कि अमर उजाला का आर्थिक तौर पर कमजोर विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए यह सराहनीय प्रयास है। आनलाइन आवेदन के बाद विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी आनलाइन ही भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


इस बार भी 9वीं और 10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस वर्ष की छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड के 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल 14.4 लाख रुपये की 36 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी। पिछले साल इस परीक्षा में राज्य से बड़ी संख्या में विद्यार्थी बैठे थे। आनलाइन आवेदन करने वाले राहुल ने कहा कि छात्रवृत्ति किसी भी विद्यार्थी के सपनों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाती है।


खासकर आर्थिक तौर पर कमजोर विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरी मौका होता है। अमर उजाला की इस परीक्षा में छात्रवृत्ति पाने के साथ विद्यार्थियों को खुद की क्षमता जानने का मौका मिलता है। प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रवृत्ति योजना विद्यार्थियों के लिए अहम होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed