फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Research will be done with Germany on Kashmiri saffron

JU: कश्मीरी केसर पर जर्मनी के साथ मिलकर होगी रिसर्च

Tue, 07 Nov 2017 10:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Tue, 07 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Research will be done with Germany on Kashmiri saffron
- फोटो : फाइल फोटो

अपनी क्वालिटी के लिए संसार भर में मशहूर कश्मीरी केसर पर जर्मनी के साथ मिलकर रिसर्च होगा। डीएसटी-डीएडी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जम्मू, जर्मनी के विशेषज्ञ साथ काम करेंगे। जम्मू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ज्योति वाचलू को यह प्रोजेक्ट हासिल हुआ है।

विज्ञापन

वह जर्मनी की बीमेन यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर बारबरा के साथ मिलकर केसर में रोगजन्य जैव नियंत्रकों पर रिसर्च को अंजाम देंगी। साथ ही कॉम रोस्ट प्रतिरोधक वैरायटी को भी विकसित किया जाएगा।इस संबंध में प्रो. बारबरा ने जम्मू विश्वविद्यालय स्थित स्कूल आफ बायो-टेक्नोलाजी का दस दिन का दौरा भी किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के भद्रवाह कैंपस का भी उन्होंने भ्रमण किया। वह जर्मनी के एक अन्य विशेषज्ञ डाॅ. थामस ह्यूरेक के साथ यहां पहुंची थीं। प्रोजेक्ट का मकसद हिंदुस्तान और जर्मनी के वैज्ञानिकों के मध्य समन्वय को बढ़ाना भी है। केसर के लिए राज्य का दुनिया भर में नाम है, इसे देखते हुए यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है। बारिश न होने और सिंचाई की समस्या को देखते हुए फिलहाल हालात ठीक नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed