{"_id":"613ddef32f1d750c5554d7fc","slug":"research-project-will-start-in-colleges-of-jammu-and-kashmir-this-year-jammu-and-shri-mata-vaishno-devi-university-should-be-set-up-as-two-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कॉलेजों में इस साल शुरू होगी शोध परियोजना, जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय बनाए दो केंद्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू-कश्मीर: कॉलेजों में इस साल शुरू होगी शोध परियोजना, जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय बनाए दो केंद्र
Sun, 12 Sep 2021 04:35 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 12 Sep 2021 04:35 PM IST
सार
महिला कॉलेज गांधी नगर के सहयोग से परियोजना पर काम करने वाले कॉलेजों को यह जानकारी दी जाएगी। शोध के माध्यम लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कॉलेजों में इस सत्र से शोध परियोजना शुरू की जाएगी। सभी कॉलेजों ने संबंधित केंद्रों को सहमति दे दी है। राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 के तहत कॉलेज में शोध परियोजना शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय और श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय दो केंद्र चुने गए हैं। क्लस्टर विवि के अधीन राजकीय महिला कॉलेज परेड, राजकीय कॉमर्स कॉलेज आदि कॉलेजों के साथ डोडा, किश्तवाड़ समेम अन्य कॉलेज मिलकर शोध का विषय लेंगे। संबंधित कॉलेज पांचवें और छठे सेमेस्टर के छात्रों को भी शोध से अवगत करवाएंगे। फील्ड स्टडी के दौरान शोध निदेशक छात्रों को साथ लेकर जाएंगे। फिलहाल कॉलेजों ने सइंस संकाय के प्रोजेक्ट लेने की तैयारियों में हैं।
विज्ञापन
राजकीय गांधी नगर महिला कॉलेज में सिर्फ विज्ञान के प्रोजेक्ट लिए जाएंगे। बाकी कॉलेजों से भी प्रोजेक्ट के विषय की जानकारी एकत्रित की गई है। कॉलेज की प्रिंसिपल संगीता नागरी ने बताया कि कॉलेज के प्रोफेसरों के मन में शोध परियोजना लेने की इच्छा थी। लेकिन विवि अनुदान आयोग ने नई शिक्षा नीति के अनुसार परियोजना शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सिर्फ लोेक हित के लिए इस परियोजना को शुरू किया जाएगा। महिला कॉलेज गांधी नगर के सहयोग से परियोजना पर काम करने वाले कॉलेजों को यह जानकारी दी जाएगी। शोध के माध्यम लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन