{"_id":"5eb68dee8ebc3e90b12dfa6f","slug":"remaining-three-exams-of-jammu-kashmir-12th-possible-by-end-of-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः 12वीं की शेष तीन परीक्षाएं इसी माह के अंत तक संभव, बोर्ड की सलाह- तैयार रहें विद्यार्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू-कश्मीरः 12वीं की शेष तीन परीक्षाएं इसी माह के अंत तक संभव, बोर्ड की सलाह- तैयार रहें विद्यार्थी
Sat, 09 May 2020 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 May 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के चलते जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से स्थगित की गईं 12वीं कक्षा की तीन परीक्षाएं मई के अंत तक हो सकती हैं। बोर्ड इन परीक्षाओं के आयोजन पर विचार कर रहा है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि इनकी तिथियां कभी भी घोषित की जा सकती हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में 10वीं कक्षा की सभी लिखित परीक्षाएं हो चुकी हैं, पेपर चेकिंग चल रही है। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम भी जल्द घोषित किए जा सकते हैं। वहीं, दसवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा पर बोर्ड ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
बोर्ड की चेयरपर्सन वीणा पंडिता ने बताया कि 12वीं की शेष रहीं परीक्षाओं पर दो चार दिन में फैसला हो सकता है। प्रयास है कि परीक्षाएं मई के अंत तक करवा दी जाएं। इसके लिए प्रशासन से अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन