{"_id":"5a15a8f64f1c1b74698bd501","slug":"released-tehrik-e-adab-in-ju","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू में हुआ ‘तहरीक-ए-आदाब’ का विमोचन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेयू में हुआ ‘तहरीक-ए-आदाब’ का विमोचन
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Jammu University
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू विश्वविद्यालय में बुधवार को बनारस से प्रकाशित होने वाले तिमाही जर्नल ‘तहरीक-ए-आदाब’ के विशेष अंक का विमोचन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. शोएब इनायत मलिक के कृतित्व का प्रकाशन किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा जम्मू और कश्मीर के युवा लेखकों के रिसर्च पेपर भी प्रकाशित किए गए हैं। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरडी शर्मा, मैसूर विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. मसूद सिराज, मुंबई विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो. साहेब अली, डा. फरहत शमीम, डा. इरफान आरिफ, डा. चमन लाल, डा. मोहम्मद रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन