फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Polytechnic Examinations

पालीटेक्निक परीक्षाएं करवाने पर जोर

Tue, 16 Aug 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 16 Aug 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic Examinations
लिखित परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
जम्मू संभाग के पालीटेक्निक में परीक्षाओं में देरी से विद्यार्थियों में रोष है। उन्होंने परीक्षाओं की तिथियां शीघ्र घोषित करने की मांग की है। अमूमन कश्मीर और जम्मू संभाग की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाती हैं, लेकिन वहां खराब हालात से जम्मू संभाग की परीक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं। 
विज्ञापन


छात्र यासिर हुसैन, तासीर सलारिया, चमकोर सिंह, अभिजीत ने कहा कि कालेज प्रशासनों को तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू करने के लिए कहा गया है। लेकिन अभी दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


जिससे अगली कक्षाओं में बैठकर विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने मांग की कि अगर ऐसी व्यवस्था की जाती है तो तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में योग्यता मानदंडों में राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि आगामी सेमेस्टर की कक्षाओं में बैठने से पिछले सेमेस्टर की परीक्षाएं आगे जाने से सारा दबाव विद्यार्थियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में परीक्षाएं समय पर करवाकर अगले सेशन को शुरू किया जाए। उनके अनुसार अमूमन मई-जून में परीक्षाएं आयोजित कर दी जाती हैं, लेकिन परीक्षाओं के आयोजन में लगातार देरी की जा रही है। जम्मू संभाग के विद्यार्थियों ने जेकेएसबीओटीई से शीघ्र परीक्षाएं आयोजित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed