फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PG double trophy in badminton

बैडमिंटन में पीजी को दोहरा खिताब

Tue, 04 Oct 2016 02:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 04 Oct 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
PG double trophy in badminton
बैड‌मिंटन - फोटो : file
जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हाल में खेली गई अंतर कालेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेजबान पीजी विभाग ने शुक्रवार को भी शानदार प्रदर्शन किया। पीजी कालेज की टीम ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर पुरुष और महिला वर्ग के दोनों खिताब अपने नाम किए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में महिला वर्ग की खिताबी भिड़ंत में पीजी विभाग की खिलाड़ियों ने महिला कालेज गांधीनगर को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से पछाड़कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। टीम की ओर से सिंगल में धनवीर कौर ने मिताली मन्हास को 21-15, 25-12 से शिकस्त दी। डबल्स में अंत्र और युविधा ने रागहवी व मिताली की जोड़ी को 21-7, 21-14 से पछाड़कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में भी अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए पीजी विभाग के खिलाड़ियों ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर को 3-1 से मात दी। हालांकि उधमपुर के खिलाड़ियों ने थोड़ा संघर्ष दिखाया। लेकिन वे आखिर तक मुकाबले को खींचने में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम की ओर से सिंगल में अमन ने धनंजय, मोनिंद्र ने सुब्रित और डबल्स में अमन व महिंद्र की जोड़ी ने धनंजय व अनीश को पछाड़कर जीत दर्ज की। इन मुकाबलों में रविश वेद, विक्रम जंबाल, तरणपाल सिंह, अमित शर्मा, राकेश कुमार और मनमोहन ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed