{"_id":"577ea9c04f1c1bd7497fb17f","slug":"pg-courses-will-be-in-the-new-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ब्लाक में होंगे पीजी कोर्स","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नए ब्लाक में होंगे पीजी कोर्स
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
jammu central university
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के राया सुचैनी बागला (सांबा) स्थित स्थायी अकादमिक ब्लाक में नए सेशन के साथ आठ नए विभागों को शुरू किया जा रहा है। इसके साथ पुराने दो विभागों को मिलाकर नए ब्लाक में पीजी के दस विभाग काम करेंगे।
इसी तरह सैनिक कालोनी स्थित अस्थायी अकादमिक ब्लाक में अंडर ग्रेजुएट के कोर्स करवाए जाएंगे। यूजी और पीजी में दाखिला प्रक्रिया को लगभग मुकम्मल बना लिया गया है। यूनिवर्सिटी के अकादमिक कोआर्डिनेटर प्रो. लोकेश वर्मा ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से सभी विभागों को नए स्थायी ब्लाक में शिफ्ट किया जाएगा।
बागला स्थित यूनिवर्सिटी के नए ब्लाक में नए सेशन के साथ पीजी कोर्सों में इकनामिक्स, अंग्रेजी, सोशल वर्क, कंप्यूटर साइंस, नेशनल सिक्योरिटी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, मास कम्युनिकेशन और हिंदी विभागों को शुरू किया जा रहा है। यहां पहले एजूकेशन और इंवायरमेंटल विभाग काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
सैनिक कालोनी स्थित पुराने अस्थायी ब्लाक में गणित, मैटीरियल साइंस आदि अंडर ग्रेजुएट विभाग शुरू किए गए हैं। वर्ष 2016-17 के लिए अंडर ग्रेजुएट कोर्सों के लिए 150 और पीजी कोर्सों के लिए 500 सीटों पर दाखिले किए गए हैं। नए सेशन में विद्यार्थियों को नए कोर्सों को अकादमिक शिक्षा पाने का मौका मिलेगा।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन का दावा है कि यूजी और पीजी में कई ऐसे नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, जो राज्य की अन्य यूनिवर्सिटी में नहीं हैं। विद्यार्थियों को अकादमिक और अन्य दूसरी गतिविधियों में आगे लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पीजी के लिए 11 और यूजी कोर्सों के लिए 21 जुलाई को विद्यार्थियों को बुलाया गया है।