{"_id":"5f2e56c68ebc3e3cb24d8e40","slug":"online-admission-process-for-ug-course-in-jammu-university-from-10-august-last-date-is-21-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 10 अगस्त से, अंतिम तारीख 21 अगस्त","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 10 अगस्त से, अंतिम तारीख 21 अगस्त
Sat, 08 Aug 2020 01:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी यूजी कोर्सों बीए, एलएलबी, बीबीए, बीकॉम ऑनर्स आदि में 10 से 21 अगस्त तक ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। 23 अगस्त तक छात्र 130 रुपए लेट फीस के साथ ऑनलाइन दाखिले का फार्म भर सकते हैं। इस साल यूनिवर्सिटी की तरफ से जेयूईटी की प्रवेश परीक्षा का कोविड-19 के चलते आयोजन नहीं हो पाया है। यूनिवर्सिटी की तरफ से एकेडमिक मैरिट के आधार पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के विभागों की तरफ से 28 अगस्त को ओपन सीट की पहली लिस्ट जारी की जाएगी, वहीं दूसरी ओपन सीट की लिस्ट पहली सितंबर को जारी होगी। आरक्षित सीटों के लिए पहली लिस्ट 4 सितंबर और दूसरी लिस्ट 8 सितंबर को निकाली जाएगी। वहीं सेल्फ फाइनेंसिंग सीटों की लिस्ट 11 सितंबर को यूनिवर्सिटी के संबंधित विभाग द्वारा जारी की जाएगी। यूनिवर्सिटी की तरफ से 15 सितंबर 2020 को दाखिले की सभी प्रक्रिया खत्म कर दी जाएगी। जिसके बाद जल्द ही नई नोटिफिकेशन जारी कर पहले सैमेस्टर की कक्षाएं कब से लगेंगी इसके बारे में विद्यार्थियों को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म की फीस 600 रुपये है, वहीं एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 520 रुपए फीस रखी गई है। जिन विद्यार्थियों को सैल्फ फाइनेंसिंग सीटों के लिए भी आवेदन करना है उन्हें 730 रुपए ज्यादा भरने होंगे। साथ ही एप्लिकेशन फीस भी अलग से जमा करवानी होगी। आवेदन करने के लिए छात्रों के पास 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग), सेल्फ डिकलेरेशन और डोमिसाइल या फिर स्टेट सब्जेक्ट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन