फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no scholarship without aadhar card in jammu

आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगी स्कालरशिप

Mon, 22 Aug 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 22 Aug 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
no scholarship without aadhar card in jammu
छात्रवृत्ति - फोटो : Demo Pic.
सेंट्रल सेक्टर स्कीम आफ स्कालरशिप (सीएसएसएस) योजना के तहत अब कालेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को स्कालरशिप के लिए बैंक एकाउंट नंबर के साथ आधार कार्ड नंबर भी देना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद ही अब विद्यार्थियों को स्कालरशिप मिल सकेगी। जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड ने 30 अगस्त से पहले विद्यार्थियों को आधार कार्ड नंबर जमा करवाने को कहा है। 
विज्ञापन


सीएसएसएस योजना के तहत बोर्ड की तरफ से हर वर्ष कालेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को स्कालरशिप उपलब्ध करवाई जाती है। पहले स्कालरशिप की राशि को चेक के जरिये विद्यार्थियों को दिया जाता था, लेकिन दो वर्ष पहले इसकी राशि बैंक एकाउंट के जरिये दी जाने लगी। अब विद्यार्थियों को बैंक एकाउंट नंबर के साथ आधार कार्ड नंबर भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग के विद्यार्थी जम्मू के रिहाड़ी इलाके में स्थित बोर्ड कार्यालय में नोडल अफसर के पास आधार कार्ड नंबर जमा करवाएंगे तो कश्मीर संभाग के विद्यार्थी बेमिना स्थित कार्यालय में जमा करवाएंगे।


सबको 30 अगस्त से पहले हर हाल में आधार कार्ड नंबर जमा करवाना होगा। अगर कोई सभी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ आधार कार्ड नंबर नहीं जमा करवाता है तो उस विद्यार्थी को स्कालरशिप की राशि नहीं मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed