फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   naac team to visit jammu university

जम्मू विवि में नैक टीम का दौरा, तैयारियों के लिये रद्द की कर्मचारियों की छुट्टियां

Wed, 21 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 21 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
naac team to visit jammu university
Jammu University - फोटो : Amar Ujala
जम्मू विश्वविद्यालय में नैक (नेशनल असेसमेंट एक्रिडेशन कमेटी)टीम के दौरे को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय के सभी 36 विभागों में लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। ए श्रेणी में जम्मू विश्वविद्यालय की मान्यता को बढ़ावा देने के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नैक टीम विश्वविद्यालय के सभी विभागों के कामकाज का जायजा लेकर अकादमिक सहित अन्य कामकाज की समीक्षा करती है। इंटरनल क्वालिटी एजूकेशन की निदेशक डा. मीनाक्षी किलम ने बताया कि विभागों में लंबित कार्यों को पूरा किया जा रहा है। प्री नैक टीम विभागों के कामकाज की समीक्षा करते अपनी रिपोर्ट दे चुकी है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में करीब सात वर्ष बाद आगामी 27-30 सितंबर को नैक टीम दौरा कर रही है। नैक टीम के दौरे को लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की शनिवार की छुट्टी रद्द की गई है। गत मार्च माह में कुलपति प्रो. आरडी शर्मा की अध्यक्षता में प्री नैक टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर चुकी है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के अधीन नैक टीम विश्वविद्यालय के सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा करती है। जम्मू विश्वविद्यालय ए श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी विवि को उसके कामकाज के आधार पर श्रेणी में बांटा जाता है, जिसके बाद उसी के आधार पर यूजीसी की ओर से फंड जारी किया जाता है। इसमें देखा जाता है कि विभिन्न विभागों ने कितने स्कालर लाए, कितने प्रोजेक्टों पर काम हुआ, कितने पेपर प्रस्तुत किए।

नैक टीम अपने दौरे में पाठ्यक्रम, कक्षाओं, शिक्षकों और अधिकारियों के कामकाज, महत्वपूर्ण सुझाव आदि पर काम करती है। पिछली बार अप्रैल 2009 में नैक टीम ने दौरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed