{"_id":"575a55704f1c1baf029c58d4","slug":"missionadmission-start-from-24-jun","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेजों में 24 जून से बजेगा मिशन एडमिशन का बिगुल ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कालेजों में 24 जून से बजेगा मिशन एडमिशन का बिगुल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
मिशन एडमिशन
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कालेजों में अब आगामी 24 जून से मिशन एडमिशन का बिगुल बजेगा। तीन वर्ष (छह सेमेस्टर) बीए/बीएससी/बीकाम (जनरल)/बीबीए/बीसीए कोर्स (समर जोन) के पहले सेमेस्टर के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 24 जून से 13 जुलाई तक दाखिले होंगे।
उसके बाद लेट फीस ली जाएगी। च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम को लेकर कालेज प्रशासनों के ड्राफ्ट पर जम्मू विश्वविद्यालय ने दाखिले के लिए तिथि में बदलाव किया है। इससे पहले नोटिफिकेशन में दाखिला प्रक्रिया दस जून से शुरू होनी थी।
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. पूनम धवन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए दाखिला तिथि में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
इस बार सभी कालेज प्रशासनों को आनलाइन दाखिला प्रक्रिया को अंजाम देने को कहा गया है। दाखिले से करीब एक हफ्ता पूर्व आवेदन के लिए कालेज प्रशासन अपनी गतिविधियां शुरू करेंगे। इसमें विद्यार्थियों को प्रास्पेक्टस दिए जाएंगे।
इस बार दाखिला प्रक्रिया में यूजीसी की ओर से शुरू किए जा रहे कुछ नए कोर्सों को भी शामिल किया जा रहा है। कंबिनेशन विषयों में विद्यार्थियों को मनपसंद विषय लेने की छूट रहेगी।
बारहवीं में उत्तीर्ण हुए हजारों विद्यार्थी को कालेज लाइफ का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन हजारों विद्यार्थियों के आवेदन आने से कट आफ मेरिट में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। इसमें प्रमुख विषयों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी।
दाखिले से पहले कालेज प्रशासनों की ओर से करीब तीन कट आफ मेरिट जारी की जाती हैं। इसमें संबंधित विषयों में निर्धारित प्रतिशत पाने वाले विद्यार्थियों को मौका दिया जाता है। इसमें फिजिक्स, इलेक्ट्रानिक, कंप्यूटर आदि प्रमुख विषयों में ज्यादा संघर्ष रहता है।