फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mission admission from 10th

कालेजों में मिशन एडमिशन 10 से

Sat, 04 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 04 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
mission admission from 10th
एडमिशन - फोटो : Demo Pic.
जम्मू विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कालेजों में दस जून से मिशन एडमिशन का बिगुल बजेगा। तीन वर्ष (छह सेमेस्टर) बीए/बीएससी/बीकाम (जनरल)/बीबीए/बीसीए कोर्स (समर जोन) के पहले सेमेस्टर के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 10 से 30 जून तक बिना लेट फीस से दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 1 से 10 जुलाई तक लेट फीस (240 रुपये) ली जाएगी। कालेजों में 11 जुलाई से टीचिंग कार्य शुरू होंगे। इसके लिए जम्मू विश्वविद्यालय (दाखिला सेक्शन) ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। 
विज्ञापन


बारहवीं में उत्तीर्ण हुए हजारों विद्यार्थी को कालेज लाइफ का बेसब्री से इंतजार है। कालेज प्रक्रिया में कई कालेज आन लाइन से इस प्रक्रिया को अमली जामा पहनाएंगे। कट आफ मेरिट में टाप करने वाले विद्यार्थियों को प्रमुख विषयों में दाखिला लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में करीब तीन कट आफ मेरिट जारी की जाएंगी। जम्मू विश्वविद्यालय की नोटिफिकेशन में बीए/बीएससी/बीकाम सेमेस्टर के लिए जेके स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन और दूसरे मान्यता प्राप्त स्कूलों से बारहवीं (सभी विषय) में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी दाखिला प्रक्रिया के लिए योग्य होंगे। इसमें कालेजों में सीटों की उपलब्धता पर दाखिला दिया जाएगा।

इसी तरह बीबीए कोर्स के लिए बारहवीं में जनरल वर्ग में 50 और एससी/एसटी वर्ग में 45 फीसदी अंक लेने वाले दाखिला प्रक्रिया के लिए योग्य होंगे। बीसीए कोर्स के लिए बारहवीं में (गणित सहित)जनरल वर्ग में 50 और एससी/एसटी वर्ग में 45 फीसदी अंक लेने वाले विद्यार्थी योग्य होंगे।

बारहवीं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों ने कालेज में पहला कदम रखने के लिए कई सपने संजो रखे हैं। लेकिन इस लाइफ तक पहुंचने के लिए उन्हें प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजरना होगा। कालेजों में प्रोस्पेक्टस जारी करने के बाद कट आफ मेरिट जारी की जाएंगी।


जिसमें पहली सूची में मनपसंद विषय पाने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित अंक फीसदी में टाप करना होगा। शहर के कालेजों में ही करीब छह हजार सीटों के लिए विद्यार्थियों में कड़ी टक्कर रहेगी। इसमें फिजिक्स, इलेक्ट्रानिक, कंप्यूटर आदि प्रमुख विषयों में ज्यादा संघर्ष रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed