{"_id":"5e47b6938ebc3ee60d66ca35","slug":"major-change-in-syllabus-from-next-session-at-jammu-university-new-research-in-science-subjects","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय में अगले सत्र से पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, विज्ञान विषयों में नए शोध शामिल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू विश्वविद्यालय में अगले सत्र से पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, विज्ञान विषयों में नए शोध शामिल
Sat, 15 Feb 2020 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू विश्वविद्यालय में नए सत्र से पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव होने वाला है। विवि में कुल 39 विभागों में से अधिकतर में पाठ्यक्रम को बदला जा रहा है। साइंस विषयों के पाठ्यक्रम में नए शोध शामिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बॉटनी विभाग की विभागाध्यक्ष के मुताबिक अगले सत्र से सेमेस्टर तीन और चार के विद्यार्थियों को छोटे रिसर्च विषयों पर प्रोजेक्ट वर्क दिए जाएंगे। पाठ्यक्रम में इस तरह से बदलाव किया गया है कि विद्यार्थी नेट की परीक्षा के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन
इसके अलावा स्किल स्पेसीफिक कोर्स शुरू किए गए हैं। कैमिस्ट्री के पाठ्यक्रम में रिसर्च मेथोलॉजी को शामिल किया गया है। कैमिस्ट्री की लेटेस्ट डेवलपमेंट को भी पाठ्यक्रम में डाला गया है। रोजगार सहायक पाठ्यक्रम को अपनाया गया है।
विज्ञापन
जूलॉजी के पाठ्यक्रम में लोकल डाइवर्सिटी को शामिल किया गया है। स्पेशलाइज्ड कोर्स को शामिल किया गया है। इसके साथ ही बायोडायवर्सिटी एंड कंजर्वेशन और एक्वाकल्चर फॉर्म एंटरप्रेन्योरशिप का कोर्स भी शामिल किया गया है।
पाठ्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय सत्र का पाठ्यक्रम शामिल किया गया है। नए शोध में पाठ्यक्रम में डाले गए हैं। इससे विद्यार्थी हर स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेगा। हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार हों। इसको लेकर विशेष पाठों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। -प्रो. मनोज धर, वीसी जेयू