{"_id":"5b684ad44f1c1bc57a8b8882","slug":"last-two-days-left-for-admission-on-the-spot-in-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विवि में खाली सीटों पर ऑन द स्पाट प्रवेश लेने के बचे अंतिम दो दिन ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू विवि में खाली सीटों पर ऑन द स्पाट प्रवेश लेने के बचे अंतिम दो दिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 06 Aug 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
University of Jammu
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में एमएससी बायो केमिस्ट्री की खाली सीटों पर प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के पास ऑन द स्पाट एडमिशन का मौका है। बुधवार आठ अगस्त को वह डायरेक्टर, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के कार्यालय में रिपोर्ट कर सकते हैं। शर्त यह है कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी वर्तमान सत्र (2018-19) के लिए आयोजित जम्मू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (जेयूईटी) उत्तीर्ण कर चुके हों।
अभ्यर्थी बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। दोपहर डेढ़ बजे विभाग के बाहर चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा की जाएगी। दोपहर दो बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल दस्तावेजों को लाने के लिए कहा गया है। उन्हें आन लाइन जेयूईटी एडमिशन फार्म, जेयूईटी स्कोर कार्ड, मैट्रिक डिप्लोमा और मार्क्स कार्ड, 12वीं क्लास की मार्क्सशीट और डिप्लोमा सत्यापन के लिए लाने होंगे। आठ अगस्त को रजिस्ट्रेशन के लिए रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर ही सूची तैयार की जाएगी।