{"_id":"5d2f82018ebc3e6cef2b17df","slug":"jammu-university-vice-chancellor-order-to-take-fees-online-with-students-through-debit-credit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी के कुलपति ने दिए निर्देश, विद्यार्थियों से ऑनलाइन लें दाखिला फीस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी के कुलपति ने दिए निर्देश, विद्यार्थियों से ऑनलाइन लें दाखिला फीस
Thu, 18 Jul 2019 01:46 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. मनोज धर ने चालू अकादमिक सत्र में संबंधित विभाग ऑनलाइन मोड पर विद्यार्थियों से दाखिला फीस लें। इसके लिए विभागों में पीओएस मशीन स्थापित की जाएं, जिसमें विद्यार्थी क्रेडिट/डेविट कार्ड का प्रयोग करके फीस जमा करवा सकें। प्रो. धर ने बुधवार को डीन/रेक्टर्स/डायरेक्टर्स/एचओडी के साथ बैठक कर अकादमिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और सुधार लाने के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें अकादमिक व्यवस्था को जवाहदेही के साथ पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने विभागीय अध्यक्षों से कहा कि वे विद्यार्थियों के लिए संबंधित कोर्सों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने डीन स्टूडेंट वेलफेयर को हेल्प डेस्क स्थापित करने को कहा, जिसमें विद्यार्थियों की शंकाओं को दूर किया जा सके।
उन्होंने कहा कि दाखिला प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएं। इसके लिए विभागीय अध्यक्ष जरूरी कदम उठाएं। डीन अकेडमिक अफेयर्स प्रो. केशव शर्मा ने विभागीय अध्यक्षों से कहा कि वे दाखिला नीति को पूरी तरह से अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि मानदंडों का पालन न करने वाले विद्यार्थियों की सेल्फ वित्तीय सीट के आवेदन नहीं माने जाएंगे।
विज्ञापन
संयोजक कमेटी असेसमेंट प्रो. नरेश पाधा ने जम्मू विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों के साथ अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सहायक रजिस्ट्रार (एए) डॉ. रैनो भाई ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। बैठक में विभिन्न विभागों के एचओडी मौजूद रहे।