फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university PG, UG applications start today

पीजी, यूजी के लिए आवेदन आज से, 18 जुलाई को पहली सूची जारी होगी 

Thu, 23 Jun 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 23 Jun 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
jammu university PG, UG applications start today
- फोटो : Amar Ujala

जम्मू विश्वविद्यालय के अकादमिक सत्र 2016-17 में पीजी और यूजी प्रोग्रामों के लिए दाखिला प्रक्रिया के लिए वीरवार से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन फार्म उपलब्ध होना शुरू होंगे। जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) 2016 में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को संबंधित सीटों पर मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इसमें संबंधित विभाग और नोडल विभागों में 8 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। 

विज्ञापन


इसके अलावा 14 जुलाई तक लेट फीस के साथ आवेदन लिए जाएंगे। संबंधित विभागों और नोडल विभागों में 18 जुलाई को सीटों के लिए चयनित विद्यार्थियों की पहली सूची जारी होगी। इसके बाद 20, 22 और 26 जुलाई को सीटों के मुताबिक सूचियां जारी की जाएंगी। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. पूनम दमन ने बताया कि वीरवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 
विज्ञापन



सूची में शामिल होने के लिए जेयूईटी में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थी पीजी/पीजी डिप्लोमा के लिए सामान्य 20 फीसदी और एससी/एसटी 15 फीसदी तथा यूजी के लिए सामान्य में 15 फीसदी और एससी/एसटी में 10 फीसदी कम से कम अंक लेने वाले योग्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी और यूजी के लिए एकेडमिक मेरिट में 75 प्रतिशत और एंट्रेंस टेस्ट में 25 प्रतिशत अंक लेने वाले को दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। 1 अगस्त तक सभी विभागों में सीटों को भरने की प्रक्रिया मुकम्मल बनाई जाएगी। इसमें तबादला मामले भी शामिल होंगे। 

दाखिलों में अकादमिक के साथ अन्य गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ज्यादा लाभ दिया जाएगा। गत दिनों जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) 2016 में पीजी और यूजी प्रोग्रामों के लिए परीक्षा में कुल 11358 उम्मीदवार बैठे थे। इसमें पीजी के लिए 9527 आवेदन आए थे, जिसमें परीक्षा में 9153 और यूजी के लिए कुल 1946 आवेदनों में से 1831 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे। 


--इन विषयों में मिलेगा दाखिला
पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी, स्नातक) प्रोग्राम में बायोकेमिस्ट्री (सेल्फ फाइनेंसिंग), बायोटेक्नोलॉजी (एनआरआई/सेल्फ फाइनेंसिंग), बाटनी, बुद्धिस्ट स्टडीज, केमिस्ट्री, कामर्स (एमकाम), कंप्यूटर साइंस एंड आईटी (एमसीए), डोगरी, इकनामिक्स, एजूकेशन, इलेक्ट्रानिक्स, अंग्रेजी, इन्वायरमेंटल साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलाजी, जियोग्राफी, एप्लाइड जियोलाजी, जियोलाजी (हाइड्रोलाजी एंड सायल डायनिमिक्स), हिंदी, इतिहास, होम साइंस (ह्यूमन डेवलपमेंट), होम साइंस (क्लाथिंग एंड टैक्सटाइल), ह्यूमन जिनेटिक्स (सेल्फ फाइनेसिंग कोर्स), इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी (एमएससी आईटी), कश्मीरी, लॉ (एलएलबी-तीन वर्ष प्रोफेशनल), एमएड, बीलिब आई एससी, एम लिब आई एससी, बीपीएड, एमपीएड, गणित, माइक्रोबायोलाजी, म्यूजिक, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, पंजाबी, रिमोर्ट सेंसिंग एंड जीआईएस, रुरल डेवलपमेंट, संस्कृत, सेरीकल्चर, सोशियोलाजी, स्टैटिक्स, उर्दू, जूलाजी शामिल हैं। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) डिप्लोमा प्रोग्राम में पीजी डिप्लोमा बिजनेस मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लिकेशन (पीजीडीसीए), ह्यूमन राइट एंड ड्यूटी एजूकेशन, मार्केटिंग एंड सेल्स मैनेजमेंट, बैंकिंग एंड रिस्क मैनेजमेंट, अकाउंटिंग एंड फाइनेंस, बायोइनफारमेटिक्स शामिल हैं। अंडर ग्रेजुएट (यूजी) प्रोग्राम में बीकाम (हानर), बीबीए ( होटल मैनेजमेंट), बीए अंग्रेजी (हानर), ला (बीए एलएलबी-5 वर्ष) शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed