JU: कालेज लाइफ का पहला कदम आज से, दूसरी कट आफ मेरिट 3 जुलाई को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज लाइफ में कदम रखने के लिए विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हुआ। सोमवार को पहली कट आफ मेरिट जारी होने के साथ जम्मू विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कालेजों में बीए/बीएससी/बीकाम (जनरल)/बीबीए/बीसीए कोर्स (समर जोन) के पहले सेमेस्टर के दाखिले शुरू हो जाएंगे। मेरिट में टाप करने वाले विद्यार्थियों को प्रमुख विषयों में पहले मौका दिया जाएगा। दाखिले के लिए कालेज प्रशासनों ने सारी तैयारी की है। इसके लिए कई काउंटर स्थापित किए गए हैं। विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी कालेजों में पहुंचेंगे।
महिला कालेज गांधीनगर की प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी ने बताया कि संबंधित विषयों के हिसाब से दाखिले के लिए रूम स्थापित किए गए हैं। फीस काउंटर लगाए गए हैं। गर्मी को देखते हुए छात्राओं के लिए छबील लगाई जाएगी। दाखिला प्रक्रिया सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक चलेगी।
पहले चरण के दाखिले के बाद दूसरी कट आफ मेरिट तीन जुलाई को जारी की जाएगी। कालेज में पहला कदम रखने के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। इसके लिए ढेर सारी तैयारियां की गई हैं। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने साथियों के साथ कालेजों में पहुंचेंगे और पहले दिन का अनुभव हासिल करेंगे।
छात्रा मधु शर्मा ने कहा कि उसने कालेज में जाने के लिए ढेर सारी तैयारी कर रखी है। कालेज में उच्च शिक्षा के साथ नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए नए वैकल्पिक रास्ते मिलेंगे। इसी तरह छात्र राजीव ने कहा कि उसने अपने कई दोस्तों के साथ एक ही कालेज में दाखिला लेने की योजना बनाई है, ताकि भविष्य में भी सबके साथ चलकर अच्छा प्रदर्शन किया जा सके।
कालेज प्रशासनों की ओर से भी फ्रेशर विद्यार्थियों के स्वागत के लिए कई तैयारियां की जाती हैं। इसके लिए कालेजों में कई जगह बोर्ड लगाए जाएंगे। जिस पर वेलकम फ्रेशर के अलावा रैगिंग न करने और अन्य जरूरी संबंधी जानकारियां दी जाती हैं। दाखिला प्रक्रिया में छात्रों की सेक्शनों को मेरिट के आधार में बनाया जाता है। इसमें कई सेक्शनों में कमजोर विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली छात्रों के साथ रखा जाता है, ताकि वे उनसे प्रेरणा लेकर बेहतर प्रदर्शन कर सकें ।