{"_id":"578df2d94f1c1b1f7fc4b4c2","slug":"jammu-university-issued-first-merit-list-for-pg-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय: पीजी कोर्सों के लिए पहली मेरिट सूची जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू विश्वविद्यालय: पीजी कोर्सों के लिए पहली मेरिट सूची जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 19 Jul 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में सोमवार को विभिन्न पीजी कोर्सों के लिए पहली मेरिट सूची जारी हो गई। सूची को देखने के लिए विद्यार्थियों की काफी भीड़ उमड़ी रही। जानकारी के अनुसार हिंदी में कट आफ मेरिट 50.55 फीसदी रहा, जबकि राजनीति विज्ञान में 61.83, जियोग्राफी में 61.70, बी लिब में कट आफ मेरिट 63.74 फीसदी रहा। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी चहक उठे, जबकि जिन विद्यार्थियों के सूची में नाम नहीं आए उन्हें मायूसी भी हुई।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के राया सुचैनी बागला (सांबा) स्थित स्थायी अकादमिक ब्लाक और सैनिक कालोनी स्थित ओल्ड ब्लाक में यूजी और पीजी कोर्सों के लिए नया सेशन आगामी 21 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। प्रबंधन सोमवार को भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
इसमें पुराने ब्लाक में यूजी के साथ कुछ पीजी कोर्स करवाए जाएंगे, लेकिन नए स्थायी ब्लाक में सभी पीजी कोर्स करवाए जाएंगे। नए ब्लाक में विभागों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। यूजी और पीजी में दाखिला प्रक्रिया को लगभग मुकम्मल बना लिया गया है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के शेड्यूल के मुताबिक बारहवीं के बाद करवाए जाने वाले पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स में एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बाटनी, जूलाजी शामिल हैं। इसके अलावा दो वर्षीय कोर्सों में एमएससी इन्वायरमेंटल साइंस, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमएससी मैटीरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमए/एमएससी एप्लाइड मैथमेटिक्स, एमए इकनामिक्स, एमए पब्लिक पालिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए सोशल वर्क, एमए मास कम्युनिकेशन एंड न्यू मीडिया, एमए नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज, एमएड, एमए इंग्लिश एंड कंपरेटिव लिटरेचर, एमए हिंदी, एमबीए (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट), एमबीए (सप्लाई चेन मैनेजमेंट), एमबीए (टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट) और तीन वर्षीय कोर्सों में बी वाक (रिटेल मैनेजमेंट और बी वाक (टूरिज्म मैनेजमेंट) शामिल हैं।