{"_id":"57834ab94f1c1b117a13d5df","slug":"jammu-university-issued-3rd-cut-off-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विवि: कालेजों ने जारी की तीसरी कट आफ मेरिट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू विवि: कालेजों ने जारी की तीसरी कट आफ मेरिट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए जम्मू के कालेजों ने रविवार को तीसरी कट आफ मेरिट जारी कर दी है। सभी कालेजों में इस सूची को शाम को लगा दिया गया था और सोमवार की सुबह सूची में नाम आने के बाद विद्यार्थी दाखिले लेने में जुट जाएंगे। साइंस कालेज में जारी की सूची में कंप्यूटर एप्लीकेशन का मेरिट 82.2 और जयोग्राफी का मेरिट 82.2 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
कालेज लाइफ में कदम रखने के लिए विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है और करीब दो सप्ताह से जम्मू विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त महिला कालेज गांधीनगर, महिला कालेज परेड, साइंस कालेज, परेड कालेज, एमएएम कालेज में बीए/बीएससी/बीकाम (जनरल)/बीबीए/बीसीए कोर्स (समर जोन) के पहले सेमेस्टर के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
दो सूचियां जारी होने के बाद सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी एडमिशन ले चुके हैं। जिन विद्यार्थियों के नाम सूची में नहीं है, उनको तीसरी सूची का इंतजार था। सोमवार को सभी कोलजों में विद्यार्थी नाम देखने के लिए पहुंचेंगे और नाम आने के बाद सभी दाखिला लेकर कालेज पहुंचने का सपना पूरा करेंगे। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों का नाम सूची में नहीं होगा, उनको एक बार फिर से मायूस होकर लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन
एमएएम कालेज जम्मू
विषय कट आफ मेरिट
बीबीए 70.2,
बीसीए 66.2
पोलिटिकल साइंस 69
इतिहास 46.6
इकनामिक्स 46.4
एजूकेशन 53.4
जियोग्राफी 61
नान मेडिकल केमिस्ट्री 56
नान मेडिकल गणित 53.4
नान मेडिकल फिजिक्स 56.2
नान मेडिकल स्टैटिक्स 61.4
साइंस कालेज जम्मू
विषय कट आफ मेरिट
कंप्यूटर एप्लीकेशन 82.4
जियोग्राफी 82.2
जूलॉजी 82.0
फंक्शनल इंग्लिश 82
बायो टेकभनालोजी 80.8
बीसीए 74.2
इलेक्ट्रानिक्स 69.2
नान मेडिकल 53.4
मेडिकल 46.6