{"_id":"57571ec84f1c1bb05d9c5947","slug":"jammu-univercity-entrance-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला करवाने को विद्यार्थियों में असमंजस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दाखिला करवाने को विद्यार्थियों में असमंजस
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कालेजों में बीए/बीएससी/बीकाम (जनरल)/बीबीए/बीसीए कोर्स (समर जोन) स्नातक के पहले सेमेस्टर के लिए दाखिलों को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
विवि की नोटिफिकेशन में 10 से 30 जून तक कालेज प्रशासनों को दाखिले करने के लिए कहा गया है, लेकिन इस बार यूजीसी की ओर से कुछ नए कोर्सों को मिलाकर च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम शुरू किया जा रहा है। इसमें कंबिनेशन विषयों को लेकर अभी फाइनल नहीं किया गया है।
कुछ कालेजों के प्रिंसिपलों ने बताया कि जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम पर नोटिफिकेशन निकालने के बाद ही स्थिति साफ होगी। इससे 15 से 20 जून तक दाखिला प्रक्रिया खिसक सकती है।
विज्ञापन
इस बार विद्यार्थियों को मनपसंद विषयों को लेने की छूट रहेगी। इसमें दो सेमेस्टर में पांच-पांच विषयों का चयन किया जाना है। मसलन किसी विद्यार्थी को अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, पंजाबी, डोगरी जैसे विषयों में एक का चयन करना होगा। इसके बाद अन्य विषयों में उसे दो और विषय लेने होंगे।
इसी तरह कुल पांच विषय बनेंगे, लेकिन कंबिनेशन विषयों पर अभी फाइनल नहीं किया गया है। गत दिवस विभिन्न कालेजों के प्रिंसिपलों की बैठक में इस मामले को लेकर 37 पेज का ड्राफ्ट तैयार करके जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा गया है। इसमें च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम सहित अन्य संशोधनों को शामिल किया गया है। इस ड्राफ्ट पर गौर करने के बाद जम्मू विवि की कमेटी मुहर लगाएगी।
इसके बाद नोटिफिकेशन जारी होने पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। इसमें आवेदन लेने के बाद कट आफ मेरिट जारी किया जाएगा। इस बार यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर से पहले सेमेस्टर पर ओरियंटल कोर्स सहित अन्य नए विषय शुरू किए जा रहे हैं। वहीं, मिशन एडमिशन को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है।