{"_id":"5bbce050867a552875069273","slug":"jammu-open-university-admission-in-post-graduate-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: डिस्टेंस से पीजी करने का मौका, 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
J&K: डिस्टेंस से पीजी करने का मौका, 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
University of Jammu
- फोटो : File Photo
अगर आप डिस्टेंस एजूकेशन से पीजी सेमेस्टर-1 में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, तो अभी मौका है। जम्मू विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) ने आन लाइन आवेदन करने का मौका तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है। अब 12 अक्तूबर तक प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकेगा। जिन विषयों में एमए किया जा सकता है, उनमें इंगलिश, इकोनामिक्स, डोगरा, हिंदी, पालिटिकल साइंस, सोशियोलाजी और उर्दू शामिल हैं।
एमकाम करने का भी अवसर है। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट में भी एडमिशन लिया जा सकता है। प्रवेश के लिए आवेदन को 240 रुपये लेट फीस जरूर चुकानी होगी। अभ्यर्थी आन लाइन फार्म भरने के साथ ही आन लाइन मोड (डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग) में फीस जमा करा सकते हैं।
डायरेक्टर के मुताबिक निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी को डीडीई की वेबसाइट पर यूनिक नंबर डालने की जरूरत होगी तभी आन लाइन एडमिशन फार्म खुल सकेगा। फार्म आन लाइन भरने के बाद उसकी हार्ड कापी डीडीई के संबंधित सेक्शन में जमा करनी होगी।