फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir government school students will get a good quality dress from his session

जम्मू-कश्मीर में अब सरकारी स्कूल के बच्चे भी दिखेंगे इस नए अंदाज में, निजी स्कूलों को छोड़ेंगे पीछे

Thu, 17 Jan 2019 01:06 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 17 Jan 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार
  • वर्दी पर अब 280 की जगह 400 रुपये होंगे खर्च
  • 19 लाख बच्चों को अप्रैल से वितरित की जाएगी वर्दी 
  • 22.80 करोड़ रुपये का आएगा वर्दी खरीद का खर्च
loader
jammu kashmir government school students will get a good quality dress from his session
- फोटो : Demo Pic

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को अब पहले से बेहतर क्वालिटी की वर्दी मुहैया करायी जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत कंपनियों को इससे जुड़ी डिमांड भेजी जा चुकी है। 19 लाख बच्चों को अप्रैल माह में सत्र शुरू होते ही स्कूलों में वर्दियां बंट जाएंगी।


पहले प्रति बच्चा वर्दी पर 280 रुपये खर्च किए जाते थे। इस बार 400 रुपये में वर्दी मुहैया करवाई जाएंगी। कंपनियों को अच्छी क्वालिटी का कपड़े का प्रयोग करने को कहा गया है। 


यह कदम विभाग ने लगातार घटिया वर्दियों की शिकायत मिलने के बाद उठाया है। विभाग को एक माह में ही वर्दियां फटने की शिकायतें मिल रही थीं। प्रति वर्दी 120 रुपये का खर्च बढ़ने के बाद विभाग को 22 करोड़ 80 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे।

19 लाख बच्चों के लिए कुल 76 करोड़ रुपये से वर्दियों की खरीद की जाएगी। वर्दियां मिलने से गरीब बच्चों को सुविधा मिलेगी। अभिभावकों पर वर्दियां खरीदने का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। 

निदेशक समग्र शिक्षा अभियान अरुण मन्हास ने बताया कि वर्दी खरीद के लिए कंपनियों को डिमांड दे दी है। 76 करोड़ रुपये की राशि वर्दियों पर खर्च की जाएगी। जो पहले की अपेक्षा पहले की अपेक्षा इस बार ज्यादा बजट खर्च किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed