{"_id":"5e30542e8ebc3e4b5703b574","slug":"jammu-kashmir-board-adopting-cbse-pattern-many-changes-are-happening-after-becoming-union-territory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई पैटर्न को अपना रहा जेके बोर्ड, केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद हो रहे हैं कई बदलाव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई पैटर्न को अपना रहा जेके बोर्ड, केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद हो रहे हैं कई बदलाव
Tue, 28 Jan 2020 09:03 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 28 Jan 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से लगातार सीबीएसई बोर्ड को अपनाने की कवायद चल रही है। जहां एक तरफ जेके बोर्ड की तरफ से 11वीं की परीक्षाओं को सीबीएसई पैटर्न पर आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ इस बार जेके बोर्ड की किताबों में एनसीईआरटी की किताबों से कई चैप्टर भी जोड़े गए हैं। समय के साथ सीबीएसई पैटर्न को पूरी तरह से अपनाकर हर कक्षा में जेके बोर्ड के पाठ्यक्रम में पूरी तरह से जोड़ा जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद ही जेके बोर्ड को सीबीएसई बोर्ड पर आधारित करने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। ताकि वह किसी भी परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर अन्य विद्यार्थियों के साथ आसानी से प्रतिस्पर्धा कर पाएं।
वहीं बोर्ड के अधिकारी के अनुसार अगले सत्र से 11वीं की तरह दूसरी कई कक्षाओं की परीक्षा भी सीबीएसई पैटर्न पर आधारित कर दी जाएंगी और धीरे-धीरे जेके बोर्ड द्वारा सीबीएसई पैटर्न को अपनाकर लागू कर दिया जाएगा।

Trending Videos
बता दें कि सीबीएसई की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न पूरे चैप्टर में कहीं से भी पूछे जा सकते हैं। जिसके लिए विद्यार्थियों को अच्छी तरह से पाठ्यक्रम को पढ़ना पड़ता है। वहीं जेके बोर्ड परीक्षा के प्रश्न ज्यादातर किताब में दिए गए प्रश्नों में से ही होते हैं। जिससे विद्यार्थी किताबी कीड़ा बन जाते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में अन्य के मुकाबले पीछे रह जाते हैं।
जेके बोर्ड में पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की रिया शर्मा का कहना है कि जेके बोर्ड द्वारा सीबीएसई पैटर्न को अपनाने का फैसला बहुत अच्छा है इससे जेके बोर्ड का भी हर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार होगा।

सीबीएसई पैटर्न को अपनाने का मुख्य कारण है कि जम्मू-कश्मीर बोर्ड द्वारा पास हुए विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की किसी भी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन दे सकें। सीबीएसई बोर्ड से पास विद्यार्थी ज्यादा अच्छे से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षाओं में हिस्सा ले सकते हैं और हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर का हर विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।-वीणा पंडिता, चेयरमैन जेके बोर्ड