{"_id":"5d7511c58ebc3e017b4be4b5","slug":"jammu-central-university-admission-2019-last-chance-for-admission-in-some-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में कई विभागों में सीटें खाली, तीन बार हुई दाखिला प्रक्रिया, अंतिम मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में कई विभागों में सीटें खाली, तीन बार हुई दाखिला प्रक्रिया, अंतिम मौका
Sun, 08 Sep 2019 08:05 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 08 Sep 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीजी के विभिन्न कोर्सों की सीटों में दाखिले के लिए शुक्रवार को विभागीय प्रवेश परीक्षा करवाई गई थी। परीक्षा के कुछ समय बाद ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया था। प्रवेश परीक्षा देने के लिए बहुत ही कम विद्यार्थी पहुंचे। इस कारण विश्वविद्यालय के कई विभागों की खाली सीटें खाली ही रह गईं।
दाखिला प्रक्रिया कुछ दिन तक जारी रहेगी। इस परीक्षा के जरिये सेल्फ फाइनेंसिंग सीटें और एमए हिंदी, एमए नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज, एमएससी मेटीरियल साइंस एंड टेक्नॉलोजी, एमए सोशल वर्क, एमए मॉस कम्यूनिकेशन एंड न्यू मीडिया विषयों में दाखिला किया जाना है। राज्य के मौजूदा हालात के कारण बाहरी राज्यों के कुछ विद्यार्थियों ने अपना दाखिला रद्द कर दिया। इस कारण उनकी सीटें भी खाली रह गई। विश्वविद्यालय के कुछ विभागों में सीटें भरने के कई प्रयासों के बाद भी सीटें खाली ही रह गईं हैं।
काउंसलिंग के बाद खाली रह गई थीं सीटें
केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की तारीख तीन अगस्त थी। इसके बाद भी कुछ कोर्सों में सीटें खाली रह गई थीं, जिसके लिए प्रशासन ने 19 अगस्त से 21 अगस्त तक विभिन्न कोर्सों की सीटों पर दाखिले के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग की। इसमें करीब 100 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, लेकिन इसके बाद भी कोर्सों में सीटें खाली रह गईं। बाकी की बची हुई सीटों को भरने के लिए ही विश्वविद्यालय की तरफ से शुक्रवार को यह दाखिला परीक्षा करवाई गई। जिसमें बहुत ही कम विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
आज 3 बजे तक भरे जाएंगे अपील फार्म
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि 11 सितंबर को प्रशासन विद्यार्थियों के दाखिले से संबंधित परेशानी के हल के लिए बैठक करेगा। इसके बाद उनकी समस्या पर चर्चा कर समाधान किया जाएगा। फिलहाल विद्यार्थियों द्वारा अपील फार्म भरे जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि सोमवार दोपहर 3 बजे तक की है।