फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jambu Lochan Hostel in Jammu University, increased seats115

जम्मू विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए खुशखबरी, जम्बूलोचन हॉस्टल शुरू होने से बढ़ीं 115 सीटें

Wed, 11 Sep 2019 10:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 11 Sep 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Jambu Lochan Hostel in Jammu University, increased seats115
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में हॉस्टल अलाटमेंट प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। विश्वविद्यालय के बॉयज हॉस्टल के प्रोवोस्ट प्रो. यशपाल शर्मा ने बताया कि हम एक-दो दिन में हॉस्टल का नया ब्रोशर रिलीज करने वाले हैं। इसके बाद जल्द ही विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर हॉस्टल में दाखिला मिलना शुरू हो जाएगा। संबंधित विभागों से विद्यार्थियों की लिस्ट मांगी है। हॉस्टल में कुल 1200 के करीब सीटें हैं।

विज्ञापन


नए विद्यार्थियों के लिए लगभग 200 से ज्यादा सीटें खाली हैं। इस साल से छात्रों के लिए बना नया जम्बूलोचन बॉयज हॉस्टल भी शुरू होगा। इससे 115 सीटें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी किसी भी मदद के लिए हॉस्टल के प्रोवोस्ट से मिलें। बॉयज हॉस्टल के प्रोवोस्ट ने बताया कि हमने सभी विभागों से हास्टल में रहने वाले विद्यार्थियों की कक्षा में उपस्थिति के बारे में जानकारी मांगी है। ताकि हमें पता रहे कि विद्यार्थी हास्टल सुविधा का गलत फायदा तो नहीं उठा रहे।  
विज्ञापन


पहली बार पहचान पत्र जारी होंगे
विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे। जेयू प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा और सुविधा के लिए पहली बार पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को फायदा होगा। उन्हें कैंपस में आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं हॉस्टल
जम्बूलोचन बॉयज हॉस्टल, नेहरू बॉयज हॉस्टल, स्वामी विवेकानंद बॉयज हॉस्टल, बाबा जित्तो बॉयज हॉस्टल, शहीद भगत सिंह बॉयज हॉस्टल (ओल्ड कैंपस), चंद्रभागा गर्ल्स हॉस्टल, सरोजिनी गर्ल्स हॉस्टल, प्रियदर्शनी गर्ल्स हॉस्टल, न्यू गर्ल्स हॉस्टल, (निर्माणधीन है)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed