{"_id":"59fa14454f1c1b9e678b8cd5","slug":"interviews-of-contractual-lectures-in-ju-6-and-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू में कांट्रैक्चुअल लेक्चररों के इंटरव्यू छह और सात को","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेयू में कांट्रैक्चुअल लेक्चररों के इंटरव्यू छह और सात को
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jammu University
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में कांट्रैक्चुअल बेसिस पर रखे जाने वाले लेक्चरर, टीचिंग असिस्टेंट के इंटरव्यू छह और सात को होंगे। असिस्टेंट रजिस्ट्रार एकेडमिक अफेयर्स ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इंस्टीट्यूट आफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स (इम्फा) के इंटरव्यू छह नवंबर को साढ़े 10 बजे से, जबकि जियोग्राफी (भद्रवाह कैंपस) के दोपहर 12 बजे से होेंगे।
विज्ञापन
साइकोलाजी (मुख्य कैंपस) के इंटरव्यू इसी दिन दोपहर ढाई बजे से होंगे। विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय स्थित योगा सेंटर के इंटरव्यू सात नवंबर को साढ़े 10 बजे से, जबकि कश्मीरी (किश्तवाड़ कैंपस) के इंटरव्यू इसी दिन साढ़े 11 बजे से होंगे। उधर, प्रो. देशबंधु को सेलेक्शन कमेटी प्रक्रिया की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन