फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inter-district sports competitions begin

अंतर जिला खेल प्रतियोगिताओं का आगाज

Thu, 01 Sep 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 01 Sep 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
Inter-district sports competitions begin
र्स्पोटस - फोटो : Demo Pic.
एमए स्टेडियम में सोमवार को चेस, बैडमिंटन, रोप स्कीपिंग और स्क्वाय मार्शल आर्ट गर्ल्स में अंतर जिला मंडल स्तर की खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुई। 
विज्ञापन


अंडर 14 आयु वर्ग में लड़कियों के बैडमिंटन मुकाबले में रामबन जिले की टीम ने कठुआ जिले को 2-0 से हरा दिया। इसके अलावा किश्तवाड़ जिले की टीम ने सांबा जिले को सीधे सेटों में 2-0 से मात दी। अंडर 17 आयु वर्ग में लड़कियों के बेडमिंटन मुकाबले में उधमपुर जिले की टीम ने किश्तवाड़ जिले को 2-0 से हरा दिया। 

पुंछ जिले की टीम ने रामबन जिले को 2-0 से मात देने में कामयाबी दर्ज की। बेडमिंटन के अंडर 19 आयु वर्ग में लड़कियों के मुकाबलों में पुंछ जिले की टीम ने किश्तवाड़ जिले को सीधे सेटों में 2-0 से हराने में सफलता हासिल की। सांबा जिले की टीम ने उधमपुर जिले को भी सीधे सेटों में 2-0 से हरा दिया। 
विज्ञापन


चेस स्पर्धा में अंडर 14 आयु वर्ग में लड़कियों के मुकाबलों में पहले सेमीफाइनल में जम्मू जिले की आरुषि ने जम्मू की भावना को हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में जम्मू की राशी ने उधमपुर की मानवी को हरा फाइनल में प्रवेश पाया। इस स्पर्धा का फाइनल मुकाबला मंगलवार को जम्मू की आरुषि और राशी के मध्य खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर 17 गर्ल्स स्पर्धा में चेस प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में जम्मू जिले की अवनी ने उधमपुर की मानशा को हरा फाइनल में प्रवेश पाने में सफलता हासिल कर ली। दूसरे सेमीफाइनल में उधमपुर की अनन्या ने जम्मू की ईशा भगत को हरा फाइनल में जगह पक्की की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed