फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IGNOU examinations will be released in the first week of September, admit card IGNOU examinations

इग्नू की परीक्षाएं सितंबर के पहले हफ्ते में, 10 दिन पहले जारी होंगे प्रवेश पत्र

Mon, 20 Jul 2020 03:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
IGNOU examinations will be released in the first week of September, admit card IGNOU examinations
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने टर्म एंड एग्जाम (टीईई-जून 2020) के आयोजन के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। यूनिवर्सिटी की तरफ से कोरोना वायरस के कारण परिक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था, वहीं अब जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं सितंबर के पहले हफ्ते में करवाई जाएंगी। जिसके लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से दस दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


टर्म एंड एग्जाम (टीईई-जून 2020) का आयोजन मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, डिप्लोमा एंड सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए किया जाएगा। वहीं इग्नू ने टीईई 2020 जून परीक्षा, एसाइनमेंट, इंटर्नशिप आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए आखिरी तारीख 31 जुलाई रखी है। इसके लिए सभी उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं इग्नू से कोई भी कोर्स कर रहे छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। इससे पहले, ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी जिसे बढ़ा दिया गया है। कोरोना वायरस के कारण विद्यार्थी आवेदन करने में अक्षम हैं जिस कारण यूनिवर्सिटी द्वारा आवेदन करने की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed