{"_id":"5dbeaa878ebc3e012d68232e","slug":"girls-got-angry-at-principal-when-picnic-was-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पिकनिक रद्द हुआ तो प्रधानाचार्य पर भड़क उठीं छात्राएं, निलंबित करने की उठी मांग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू-कश्मीरः पिकनिक रद्द हुआ तो प्रधानाचार्य पर भड़क उठीं छात्राएं, निलंबित करने की उठी मांग
Sun, 03 Nov 2019 03:53 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 03 Nov 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
प्रधानचार्य के खिलाफ प्रदर्शन करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के रामनगर में पिकनिक की पूरी तैयारियां करने के बाद अंतिम समय में टूर रद्द करने से नाराज सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार की बातों को भी प्रधानाचार्य ने नजर अंदाज कर दिया। कोई समाधान नहीं निकलने पर अभिभावक भी भड़क उठे। उन्होंने प्रधानाचार्य को सस्पेंड करने की मांग की।
विज्ञापन
शनिवार को प्रधानाचार्य ने की 11वीं तथा 12वीं की छात्राओं के लिए जम्मू स्थित बाग-ए- बाहू में पिकनिक का आयोजन किया था। इसके लिए सुबह करीब 6 बजे तीन बसों के चालक व सभी स्कूली छात्राएं स्कूल के बाहर इकट्टा हो गई थीं।
विज्ञापन
काफी देर तक मौके पर स्कूल प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो छात्राओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। 12.30 बजे तक यह सिलसिला लगातार जारी रहा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार के साथ भी स्कूल की प्रधानाचार्य ने बात नहीं की। पूरे घटनाक्रम के बारे में शिक्षा विभाग की निदेशक को भी सूचना दे दी गई है। अंत में कोई फैसला नहीं होने पर मायूस छात्राएं घरों को लौट गईं।