{"_id":"5edcc7ab5c9e9d695601a50b","slug":"exams-in-jammu-university-will-be-based-on-multiple-choice-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय में कई कोर्सों की परीक्षाएं बहुवैकल्पिक प्रश्न के आधार पर होंगी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू विश्वविद्यालय में कई कोर्सों की परीक्षाएं बहुवैकल्पिक प्रश्न के आधार पर होंगी
Sun, 07 Jun 2020 04:25 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 07 Jun 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय ने विभिन्न कोर्सों की डेटशीट और परीक्षाओं को लेकर एक नोटिस जारी की है। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम आनर्स के कोर्स सीबीसीएस और नॉन सीबीसीएस, बीएड सेमेस्टर और वार्षिक पैटर्न बीए एलएलबी पांच और तीन वर्ष के कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा बहु वैकल्पिक प्रश्न के आधार पर होगी।
विज्ञापन
लॉकडाउन से पहले कवर किए गए पाठ्यक्रम और कॉलेज प्रिंसिपल द्वारा भेजी रिपोर्ट परीक्षा का आधार होगी। इन कोर्स की संभावित परीक्षा तिथि जुलाई में जारी होगी, जबकि विषयवार तिथि अगले 15 दिनों में जारी की जाएगी। इसे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर छात्रों के रोल नंबर सहित उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, एमए, एमएससी, एमकॉम और एमएड की परीक्षा तिथि जून के अंत में जारी होगी और परीक्षाएं अगस्त के अंत में शुरू होंगी। स्नातक के वार्षिक पैटर्न पार्ट-2 और पुराने पैटर्न पार्ट-3 के लिए जारी अधिसूचना में पार्ट-3 के छात्रों के बचे पेपर की परीक्षा तिथि जून के अंत में जारी होगी।
विज्ञापन
वहीं, बीटेक आठवें सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा बहु वैकल्पिक प्रश्न के आधार पर होगी। दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर अलग से अधिसूचना जारी होगी। आठवें सेमेस्टर की डेटशीट 25 जून को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।