फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ews student counselling for medical seats dates extended till 30th November in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में 30 नवंबर तक बढ़ाई गई है मेडिकल की सीटों पर इडब्ल्यूएस की काउंसिलिंग

Tue, 10 Sep 2019 12:01 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 10 Sep 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
ews student counselling for medical seats dates extended till 30th November in jammu kashmir
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लयूएस) विद्यार्थियों के लिए मेडिकल सीटों की काउंसिलिंग तारीख बढ़ने से इस वर्ग के विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। काउंसिलिंग की तारीख को अब 30 नवंबर कर दिया गया है। ईडब्ल्यूएस कोटे से दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी इससे पूर्व समय से दाखिला न मिल पाने पर साल बरबाद होने को लेकर चिंतित थे।
विज्ञापन


चार सितंबर को स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने राज्य के मेडिकल और डेंटल कालेजों में अकादमिक वर्ष 2019-20 के लिए 10 प्रतिशत सीटों के आरक्षण के कार्यान्वयन की समीक्षा की थी। जिसके बाद ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत 10 फीसदी एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए काउंसिलिंग की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इस बाबत समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को भी 5 नवंबर तक ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जारी करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश के अन्य हिस्सों में ईडब्ल्यूएस सीटों पर मेडिकल में लगभग दाखिले खत्म हो चुकें हैं। लेकिन जम्मू-कश्मीर के हालात में आए बदलाव के बाद उम्मीदवारों में असमंजस बना हुआ था। इससे पहले 31 अगस्त तक दाखिले की औपचारिकता को पूरा किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कहां कितनी सीटें

ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत राज्य में 85 सीटें आरक्षित हैं, जिसमें से जम्मू के लिए 30 सीटें और कश्मीर के लिए 55 सीटें हैं। इनमें गवर्नमेंट मेडिकल कालेज जम्मू में 30 सीटें, गवर्नमेंट मेडिकल कालेज श्रीनगर में 30 और शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज श्रीनगर (स्किम्स) में 25 सीटें हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को एमबीबीएस और डेंटल में दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed