{"_id":"5d7691998ebc3e93aa19191b","slug":"ews-student-counselling-for-medical-seats-dates-extended-till-30th-november-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 30 नवंबर तक बढ़ाई गई है मेडिकल की सीटों पर इडब्ल्यूएस की काउंसिलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू-कश्मीर में 30 नवंबर तक बढ़ाई गई है मेडिकल की सीटों पर इडब्ल्यूएस की काउंसिलिंग
Tue, 10 Sep 2019 12:01 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लयूएस) विद्यार्थियों के लिए मेडिकल सीटों की काउंसिलिंग तारीख बढ़ने से इस वर्ग के विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। काउंसिलिंग की तारीख को अब 30 नवंबर कर दिया गया है। ईडब्ल्यूएस कोटे से दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी इससे पूर्व समय से दाखिला न मिल पाने पर साल बरबाद होने को लेकर चिंतित थे।
चार सितंबर को स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने राज्य के मेडिकल और डेंटल कालेजों में अकादमिक वर्ष 2019-20 के लिए 10 प्रतिशत सीटों के आरक्षण के कार्यान्वयन की समीक्षा की थी। जिसके बाद ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत 10 फीसदी एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए काउंसिलिंग की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इस बाबत समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को भी 5 नवंबर तक ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जारी करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि देश के अन्य हिस्सों में ईडब्ल्यूएस सीटों पर मेडिकल में लगभग दाखिले खत्म हो चुकें हैं। लेकिन जम्मू-कश्मीर के हालात में आए बदलाव के बाद उम्मीदवारों में असमंजस बना हुआ था। इससे पहले 31 अगस्त तक दाखिले की औपचारिकता को पूरा किया जाना था।