{"_id":"57d98f2b4f1c1b193bd4913f","slug":"education-minister-calls-governor-for-resuming-education-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में शिक्षा बहाली के मुद्दे पर राज्यपाल से मिले शिक्षामंत्री","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कश्मीर में शिक्षा बहाली के मुद्दे पर राज्यपाल से मिले शिक्षामंत्री
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल से मिले शिक्षामंत्री
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एनएन वोहरा ने घाटी में शिक्षा को पटरी पर लाने के निर्देश दिए हैं। राजभवन में आयुक्त सचिव के साथ पहुंचे शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने स्कूल कालेजों की शिक्षा को बहाल करने के लिए विस्तार से चर्चा की।
31 अगस्त 2016 को आयोजित बैठक का जिक्र करते हुए राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा कि घाटी में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने पर जोर दिया गया था।
राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने शिक्षा व्यवस्था को पहुंच रही क्षति को गंभीरता से लिया है। विद्यार्थियों की पढ़ाई को नुकसान हो रहा है।
राज्यपाल ने शिक्षा मंत्रालय से कहा है कि वह कश्मीर संभाग में तमाम परिस्थितियों के बावजूद स्कूलों को खुलवाने का प्रयास करे। घाटी में चौदह लाख विद्यार्थियों का भविष्य स्कूली शिक्षा से जुड़ा है। इसे लेकर हरसंभव प्रयास किए जाने की जरूरत है।
राजभवन के प्रवक्ता ने कहा कि 31 अगस्त को आयोजित बैठक में शिक्षा मंत्री सहित वाइस चांसलरों व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षा व्यवस्था बहाली पर जोर दिया गया था।

राज्यपाल ने शिक्षा को हो रहे नुकसान को गंभीर बताते हुए जोर देकर कहा कि शिक्षा को हो रहे नुकसान की भरपाई मुमकिन नहीं है। इसे देखते हुए बिना देरी किए स्कूल कालेजों की शिक्षा को फिर से बहाल किया जाना चाहिए।