फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Online Guidance and Counseling Cell for students

जम्मूः विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन गाइडेंस और काउंसलिंग सेल, मानसिक तनाव कम करना है मकसद

Sat, 16 May 2020 03:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 May 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Online Guidance and Counseling Cell for students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में मानसिक तनाव के मामले बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित विद्यार्थी हो सकते हैं हालांकि विद्यार्थियों का मानसिक तनाव दूर करने के लिए सरकारी स्कूलों में पहले से ही गाइडेंस और काउंसलिंग सेल चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


अब विभाग द्वारा ऑनलाइन गाइडेंस और काउंसलिंग सेल शुरू करने का फैसला किया गया है। इसके लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। वैसे तो हर बार यह कैलेंडर जारी होता है लेकिन इस साल खासतौर पर कोविड-19 से संबंधित गतिविधियों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन


इस वार्षिक कैलेंडर में समर जोन के लिए अप्रैल 2020 से लेकर मार्च 2021 तक के लिए गतिविधियों को शामिल किया गया है। वहीं विंटर जोन के लिए नवंबर से लेकर अक्तूबर तक की गतिविधयां शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर जोन के लिए इस माह मई का विषय एडोलसेंट एजूकेशन रखा गया है जिसमें लाइफ स्किल, पैरेंट चाइल्ड रिलेशनशिप, पीर प्रेशर, जून-जुलाई का विषय क्रिएटिव होमवर्क फॉर समर वेकेशन, अगस्त का विषय चाइल्ड प्रोटेक्शन, सितंबर का इमोशनल वेल विंग, अक्तूबर का हेल्थ एंड हाइजिन, नवंबर का करियर गाइडेंस, दिसंबर का करियर गाइडेंस-2, जनवरी और फरवरी का विषय एग्जाम स्ट्रेस मैनेजमेंट और मार्च में टीचर आरिंएंटेशन रखा गया है।

कोविड-19 के इस मुश्किल समय में गाइडेंस एंड कैलेंडर की ज्यादा जरूरत है। इसी स्थिति को देखते हुए इस बार के गाइडेंस एंड काउंसलिंग के कैलेंडर में खासतौर से कोविड-19 के साथ जुड़ी गतिविधियों को जोड़ा गया है ताकि इससे होने वाले मानसिक तनाव को कम किया जा सके। डीएसईजे द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है कि वह विद्यार्थियों की इस मुश्किल स्थिति में पूरी मदद करे। - रोमेश कुमार शर्मा, हेड काउंसलिंग सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed