{"_id":"57571f6e4f1c1b091d9c637b","slug":"cm-super-50-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सुपर 50 प्रोग्राम के तहत स्कूलों का निरीक्षण ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीएम सुपर 50 प्रोग्राम के तहत स्कूलों का निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
क्लास
- फोटो : Demo Pic.
स्कूल शिक्षा निदेशक स्मिता सेठी डायरेक्टर और मुख्य शिक्षा अधिकारी जेके सूदन ने मंगलवार को जम्मू के विभिन्न सरकारी स्कूलों का दौरा किया।
एसआरएमएल माडल एचएसएस जम्मू, बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल गांधीनगर, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्रीनगर और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सतवारी का दौरा सीएम सुपर 50 प्रोग्राम एवं ग्रीष्मकालीन शिक्षा के तहत किया गया।
ग्रीष्मकालीन शिक्षा के तहत सभी अध्यापक बच्चों को शिक्षा देते नजर आए। डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजूकेशन और चीफ एजूकेशन अफसर ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि सभी अभिभावकों को सीएम सुपर 50 प्रोग्राम एवं ग्रीष्मकालीन शिक्षा की उचित जानकारी दें, ताकि आने वाले दिनों में बच्चों का समग्र विकास हो सके।