फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cet exam in j&K

हजारों छात्रों ने दी सीईटी की परीक्षा

Tue, 02 Aug 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 02 Aug 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
cet exam in j&K
लिखित परीक्षा
एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए सरकारी कोटे में रविवार को रियासत में आयोजित की गई कामन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) में हजारों उम्मीदवार बैठे। दोनों ही संभागों में 91-91 फीसदी उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। कश्मीर में तनावपूर्ण हालात के बीच उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए यातायात के विशेष प्रबंध किए गए थे। 
विज्ञापन


कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड को कर्फ्यू पास माना गया। बोर्ड के चेयरमैन जीएच तांत्रे ने बताया कि राज्य में बिना किसी गड़बड़ी के परीक्षा संपन्न हुई है। आगामी दस दिन के भीतर परीक्षा नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बीच मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर इंतजामों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


सीईटी के लिए जम्मू में आठ और श्रीनगर में 17 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। सुबह के सत्र में फिजिक्स, केमिस्ट्री और दोपहर के सत्र में बायो की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें घाटी से कुल 11,881 में से 91 फीसदी के साथ 10,803 और जम्मू में कुल 6,056 में से 91 फीसदी के 5,512 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड अधिकारियों के अनुसार कश्मीर में खराब हालात के बावजूद वहां के उम्मीदवारों ने सीईटी में ज्यादा रुझान दिखाया है। परीक्षा के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के साथ अभिभावकों का पहुंचना शुरू हो गया था। इसमें निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट की।


परीक्षा को सफल बनाने के लिए क्राइम ब्रांच की भी मदद ली गई। इस दौरान उम्मीदवारों के अलावा किसी को भी परीक्षा केंद्रों के भीतर जाने की इजाजत नहीं दी गई। इसी परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को सरकारी कोटे में डाक्टर और डेंटल सर्जन बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed