{"_id":"5787519d4f1c1ba64e13e3ac","slug":"central-university-started-a-new-session-of-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नया सेशन नए स्थायी ब्लाक में 21 से शुरु","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नया सेशन नए स्थायी ब्लाक में 21 से शुरु
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 14 Jul 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के राया सुचैनी बागला (सांबा) स्थित स्थायी अकादमिक ब्लाक और सैनिक कालोनी स्थित ओल्ड ब्लाक में यूजी और पीजी कोर्सों के लिए नया सेशन आगामी 21 जुलाई से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें पुराने ब्लाक में यूजी के साथ कुछ पीजी कोर्स करवाए जाएंगे, लेकिन नए स्थायी ब्लाक में सभी पीजी कोर्स करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
नए ब्लाक में विभागों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। यूजी और पीजी में दाखिला प्रक्रिया को लगभग मुकम्मल बना लिया गया है। यूनिवर्सिटी के अकादमिक कोआर्डिनेटर प्रो. लोकेश वर्मा ने बताया कि नए सेशन के लिए अगले हफ्ते कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के शेड्यूल के मुताबिक बारहवीं के बाद करवाए जाने वाले पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स में एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बाटनी, जूलाजी शामिल हैं। इसके अलावा दो वर्षीय कोर्सों में एमएससी इन्वायरमेंटल साइंस, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमएससी मैटीरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमए/एमएससी एप्लाइड मैथमेटिक्स, एमए इकनामिक्स, एमए पब्लिक पालिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए सोशल वर्क, एमए मास कम्युनिकेशन एंड न्यू मीडिया, एमए नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज, एमएड, एमए इंग्लिश एंड कंपरेटिव लिटरेचर, एमए हिंदी, एमबीए (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट), एमबीए (सप्लाई चेन मैनेजमेंट), एमबीए (टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट) और तीन वर्षीय कोर्सों में बी वाक (रिटेल मैनेजमेंट और बी वाक (टूरिज्म मैनेजमेंट) शामिल हैं।
विज्ञापन
एक साल के कोर्स में डिप्लोमा, दो वर्ष में एडवांस डिप्लोमा और तीन वर्ष के कोर्स में डिग्री प्रदान की जाएगी। इसी तरह पीएचडी प्रोग्राम में मैथामेटिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड आईटी, इंवायरमेंटल साइंस, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, इकनामिक्स, पब्लिक पालिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशल वर्क, मास कम्युनिकेशन एंड न्यू मीडिया, एजूकेशन और नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज शामिल हैं। ब्यूटी एंड वेलनेस में एक साल का डिप्लोमा कोर्स करवाया जाएगा। राया सुचैनी, सांबा स्थित स्थायी अकादमिक ब्लाक में पीजी के नए कोर्स शुरू करने के साथ जम्मू शहर से आने वाले विद्यार्थियों को यातायात की निशुल्क सुविधा दी जाएगी।