{"_id":"578c9b704f1c1b676bc4bec5","slug":"boy-and-girls-hostels-sanctioned-for-central-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल यूनिवर्सिटी को बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल मंजूर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेंट्रल यूनिवर्सिटी को बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल मंजूर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
central university jammu
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में बॉयज तथा गर्ल्स हॉस्टल को मंजूरी मिली है। दोनों हॉस्टल में 100-100 बेड की व्यवस्था होगी। इसके लिए यूजीसी ने 50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार हॉस्टल का निर्माण मेन कैंपस में होगा। इसका फायदा यह होगा कि दूरदराज के छात्र अब इधर-उधर कमरे पर किराया लेकर रहने की बजाय मेन कैंपस में रह सकेंगे।
विज्ञापन
खासकर छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से हॉस्टल की सुविधा काफी अहम मानी जा रही है। अब तक छात्राओं को रहने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के मेन कैंपस में चहारदीवारी के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर किया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता के अनुसार हॉस्टल के लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। कई बार यूजीसी तथा मानव संसाधन मंत्रालय से इसके लिए पत्राचार किया गया था। इसके बाद यह राशि स्वीकृत हो पाई है।
विज्ञापन